Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने सहायता योजना की समीक्षा की उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने पीएम विश्वकर्मा योजना के कार्यान्वयन के तौर-तरीकों पर चर्चा की

 

भाजपा ने 9 साल सेवा सुशासन व गरीब कल्याण अभियान के तहत संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का किया आयोजन

Arun Sood, BJP Chandigarh, Bharatiya Janata Party, BJP, Naresh Bansal, Member Of Parliament Uttarakhand Rajya Sabha, BJP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jun 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 साल बेमिसाल- सेवा सुशासन व गरीब कल्याण अभियान के तहत भाजपा चंडीगढ़ द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की देखरेख में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में  संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया । सम्मेलन में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। 

इस अवसर पर भाजपा  प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर , प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा के  प्रदेश प्रभारी कैलाश चंद जैन, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ,  महिला मोर्चा महामंत्री नेहा अरोड़ा व  के अलावा सभी मोर्चा अध्यक्ष विजय कुमार राणा , कृष्ण कुमार , दीदार सिंह,  सहित  सभी  मोर्चा प्रभारी , सभी जिला अध्यक्ष महामंत्री जसमन प्रीत सिंह, गणेश झा, व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई तथा कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष सही  मायने में बेमिसाल है और लोगों की सेवा सुशासन ओर गरीब कल्याण  को समर्पित है। इस काल मे  लोगों की भलाई के लिए अनेक योजनाएं  शुरू की गई है।

 उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं, जैसे कि जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, ग्रामीण आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्किल इंडिया योजना आदि। इन कार्यक्रमों का लक्ष्य था समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों के लिए सुविधाएं और समानता सुनिश्चित करना। इनके अलावा अनेको योजनाओं को शुरू किया गया जिनकी बदौलत आज देश तरक्की की राह पर है तथा दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने भी सरकार व भाजपा की उपलब्धियों के बारे बताया तथा कार्यकर्ताओं से इन योजनाओं को घर घर तक ले जाने को कहा ताकि जो लोग केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभ ले चुके है वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद कर सके तथा जो पात्र है और  जिन्होंने अब तक इन योजनाओं का लाभ नहीं लिया है वे इन योजनाओं का लाभ ले सके।

 

Tags: Arun Sood , BJP Chandigarh , Bharatiya Janata Party , BJP , Naresh Bansal , Member Of Parliament Uttarakhand Rajya Sabha , BJP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD