Thursday, 21 September 2023

 

 

खास खबरें गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर सरकारी फाइलों का निपटान किया दिमाग से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट-जम्मू के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया किश्तवाड़ प्रशासन वरवान महोत्सव-2023 की मेजबानी हेतु तैयार उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने ग्रामीण विकास क्षेत्र के कार्यों, योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अक्तूबर तक कचरे का 100 प्रतिषत पृथक्करण करने पर बल दिया जम्मू-कश्मीर निवेश हेतु सूर्योदय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं : राजीव राय भटनागर रामबन में ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई उपायुक्त विशेष महाजन ने खलैनी ब्लॉक का दौरा किया सरकारी गांधी नगर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त जम्मू ने दिए जांच के आदेश पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल जीसीडब्ल्यू एमए रोड पर विज्ञान कार्यक्रम आयोजित, सौरभ भगत ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में ए. एस. आई. गिरफ्तार विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्चा जाये : बलकार सिंह लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा मगनरेगा के अधीन काम करते मुलाजिमों को ईएसआई के दायरे में लाने के हुक्म उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विकास गतिविधियों, केंद्रीय और केंद्रशासित प्रदेश योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

 

प्रदेश को फिर से खेलों में अग्रणी बनाने के लिए पंजाब सरकार कर रही है हर संभव प्रयास : गुरमीत सिंह मीत हेयर

कैबिनेट मंत्री ने दसूहा के गांव खेड़ा कोटली में बने मल्टीपर्पज स्र्पोट्स पार्क का किया उद्घाटन

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर/दसूहा , 07 Jun 2023

कैबिनेट मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब को फिर से खेलों में अग्रणी बनाने के लिए सार्थक कोशिशें कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल संस्कृति और अच्छे खिलाड़ी पैदा करने के लिए इसकी शुरुआत गांव स्तर से करनी पड़ेगी। इस प्रदेश के गांवों में मल्टीपर्पज स्पोर्टस पार्क बनाए जा रहे हैं ताकि प्रदेश के युवा की ऊर्जा को सही दिशा में लगाया जा सके। 

वे आज दसूहा के गांव खेड़ा कोटली में बने स्व. संतोख सिंह घुम्मण मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स पार्क का उद्घाटन करने के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण, विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल भी मौजूद थे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने गांव खेड़ा कोटली के शहीद मंजीत सिंह साबी की याद में गेट का नीव पत्थर भी रखा।

खेल मंत्री ने कहा कि दसूहा के गांव खेड़ा कोटली में बने मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स पार्क में हाकी, फुटबाल, बास्केटबाल, वालीबाल ग्राउंड, बैडमिंटन ग्राउंड के अलावा बच्चों का प्ले एरिया, झूले, ओपन जिम, 3 सीटिंग हट्स, वाकिंग पाथ है। इसके साथ डेढ़ एकड़ में घास लगाया गया है और घास की संभाल के लिए स्प्रींकल सिस्टम भी पार्क में लगा है। रात के समय लोगों की सुविधा के लिए हाई मास्क लाइट व फुटपाथ लाइटिंग की भी व्यवस्था की गई है।

गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ ने गांव स्तर पर खिलाड़ियों को आगे आने का मौका दिया है और आने वाले समय में ऐसी प्रतियोगिताओं को और बड़े स्थान पर लेकर जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार खिलाड़ियों की बुनियादी जरुरतों पर फोकस कर रही है। इस लिए नई खेल नीति राज्य में खेल संस्कृति के पुनरुद्वार और खेल को और बढ़ावा देने में अहम भूमिका अदा करेगी। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य फोकस खेल, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों तक सुविधाएं पहुंचाना है। इस मौके पर ज़िला योजना कमेटी की चेयरपर्सन करमजीत कौर, नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर  के चैयरमैन हरमीत सिंह औलख, एस.डी.एम. दसूहा ओजस्वी अलंकार, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष देहाती गुरविंदर सिंह पाबला, जिला युवाध्यक्ष चौधरी राजविंदर सिंह, डी.एस.पी. दसूहा बलबीर सिंह, बी.डी.पी.ओ. धनवंत सिंह रंधावा, नायब तहसीलदार लवदीप सिंह धूत, आदित्य मदान, सरपंच सुरजीत कौर के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD