Tuesday, 26 September 2023

 

 

खास खबरें दशहरा कमेटी ने किया गणपति विसर्जन यात्रा का स्वागत विजीलैंस द्वारा पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और अन्यों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज, तीन मुलजिम गिरफ़्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के लिए वेबसाइट और प्रोमो जारी किया वामिका गब्बी ने चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली में अपनी भूमिका के लिए फीबी वालर ब्रिज से प्रेरणा ली राज्य में फ़सलीय विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए मशरूम उत्पादकों की समस्याओं को जल्दी दूर करेंगे: चेतन सिंह जौड़ामाजरा ‘मैं अभय सिंह को तुम्हें सौंपता हूं, अभय सिंह के हाथ मजबूत करो और कामयाब बनाओ : चौ. ओम प्रकाश चौटाला सांसद मनीष तिवारी ने किया श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा “प्रभु भक्ति एवं अपने किरदार को प्राथमिकता देकर मानव जीवन को सुंदर बनाया जा सकता है” - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज नई फिल्म 'हम तुम्हें चाहते हैं' के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है जनमेजाया सिंह प्रधानमंत्री ने नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई किश्तवाड़ के वरवान में शानदार वरवान महोत्सव का आयोजन किया गया ई-गवर्नेंस सेवा वितरण में जम्मू-कश्मीर देश में शीर्ष पर है डीडीडी चेयरपर्सन रामबन ने ऊपरी दलवाह गुज्जर गली में ट्यूबवेल पर काम शुरू किया जिला सांबा में दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों के बीच सहायक उपकरण वितरित किए गए घरोह में अंडर-19 लड़को की खेल प्रतियोगिताएं शुरू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का शुभारंभ कर उत्सव का ब्रॉशर जारी किया राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल स्कूल की नन्हीं छात्राओं ने आपदा राहत कोष में किया अंशदान गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब का अंबाला में अपने आवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया सूबेदार छनाख सिंह ने मार्किट कमेटी गहरी मंडी का संभाला पदभार पौष्टिक भोजन ही मनुष्य के जीवन का आधार: ब्रम शंकर जिंपा

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ बुधवार को 97वें दिन में पहुंची

किसान भाजपा सरकार से अपना हक मांग रहे हैं न कि खैरात: चौ. ओम प्रकाश चौटाला

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फतेहाबाद/सिरसा , 07 Jun 2023

इनेलो सुप्रीमो एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों पर बेइंतहा जुल्म ढहा रही है। अन्नदाता जो पूरे देश के लोगों का पेट भरने का काम करता है उन्हें सडक़ों पर रौंदा जा रहा है, उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, उन पर मुकद्दमें दर्ज कर उन्हें जेल में डाला जा रहा है। 

इतना जुल्म तो कभी मुगलों और अंग्रेजों ने भी नहीं किया था जितना आज भाजपा सरकार कर रही है। वे बुधवार को फतेहाबाद और सिरसा जिले के गांवों में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे। 

बुधवार को परिवर्तन यात्रा भट्टुकलां, बन मंदौरी, पिली मंदौरी, ठुईयां, ढाबी खुर्द, जांडवाला, चाहरवाला, रामपुर बागडिय़ा और कागदाना गांवों में पहुंची। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि सूरजमुखी फसल की एमएसपी पर खरीद के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों पर मंगलवार को कुरूक्षेत्र में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की। 

उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज में एक किसान की मृत्यु होने की खबर हृदयविदारक है। किसानों पर लगातार हो रहे जुल्मों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। 

किसान अपना हक मांगने के लिए प्रदर्शन करने पर मजबूर हैं लेकिन बजाय इनकी मांगों को मानने के भाजपा गठबंधन सरकार इन किसानों पर मुकद्दमें दर्ज कर रही है। आज देश और प्रदेश का किसान भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण कर्जे में डूब गया है। 

पूरे प्रदेश में अलग-अलग जिलों में अपनी समस्याओं को लेकर किसान समेत अनेक सामाजिक और कर्मचारी संगठन धरने पर बैठे हैं, लेकिन इस जन विरोधी भाजपा गठबंधन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। सभी के साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है जैसे ये सभी देश के दुश्मन हों। 

चारों तरफ भय और अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। अन्नदाता जो देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है उन्हें दोगुनी आय करने का वादा प्रधानमंत्री ने किया था। किसानों ने प्रधानमंत्री की बातों पर विश्वास कर उन्हें वोट दिए और देश की सत्ता सौंप दी। 

लेकिन उसके उलट भाजपा सरकार ने किसानों को कर्जे में डुबो दिया है। किसान भाजपा सरकार से अपना हक मांग रहे हैं न कि खैरात। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए किसानों को तुरंत छोड़ा जाए और उनके उपर दर्ज मुकद्दमें भी तुरंत वापिस लिए जाएं, साथ ही किसानों की सारी मांगों को पूरा किया जाए।

इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या आप सभी इस भाजपा गठबंधन सरकार से खुश हैं? तो वहां मौजूद सभी लोगों ने एक सुर में कहा कि नहीं। लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के सामने समस्याओं के ढेर लगा दिए और कहा कि जब से इनेलो पार्टी सत्ता से बाहर हुई है तब से कांग्रेस और भाजपा ने झूठे वादे करके उनके वोट तो लिए हैं लेकिन उसके बाद मुंह फेर लिया। 

सभी जगह लोगों ने प्रदेश में परिवर्तन कर इनेलो को फिर से सत्ता में लाने का संकल्प लिया और कहा कि अब वो दोबारा कांग्रेस और भाजपा गठबंधन के झूठ और फरेब में नहीं फसेंगे। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि अब देश और प्रदेश के पास पुन: बदलाव का अवसर आ गया है। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं उससे साफ है कि देश और प्रदेश में परिवर्तन निश्चित है और 2024 में युवा, किसान, कमेरे, छोटे व्यापारी और कर्मचारियों की पार्टी इनेलो की शत प्रतिशत सरकार बनेगी। इस दौरान इनेलो युवा नेता अर्जुन चौटाला ने भी भाजपा गठबंधन सरकार और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक सांपनाथ है तो दूसरी नागनाथ है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही प्रदेश को जम कर लूटा है।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD