Wednesday, 27 September 2023

 

 

खास खबरें खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की जवाहर नवोदय विद्यालय 25 वीं युवा संसद का आयोजन प्लास्टिक मुक्त मंदिर परिसर के लिए जागरूकता अभियान किया शुरू अस्थमेटिक मरिजों के लिए ऑक्सीजन सेचूरेट्र और मिनी वेन्टी लेटर कम बाय पाइप मशीन की निशुल्क सेवा शुरू अभय सिंह चौटाला ने सम्मान दिवस रैली में पहुंचने और कवरेज करने पर मीडिया और लाखों लोगों के रैली में पहुंचने पर उनका किया धन्यवाद असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, मुख्यमंत्री ने जताया आभार ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरूद्वारा फतेहगढ़ साहिब के नज़दीक 7.46 करोड़ रुपए की लागत के साथ तैयार होने वाले टॉयलट ब्लॉक का नींव पत्थर रखा सिफत कौर समरा ने एशियन गेमज़ में एक सोने और एक चांदी का तमगा जीता डॉ. बलजीत कौर द्वारा अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट की जालसाज़ी के विरुद्ध मुहिम के अधीन दो होम्योपैथिक मेडिकल अफ़सर ( सेवानिवृत्त) के अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट किये रद्द मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर डीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे डीडीसी जम्मू ने रोजगार क्षमता में सुधार हेतु कौशल अंतर सर्वेक्षण पर जोर दिया जम्मू-कश्मीर यूटी ने सरकारी स्कूल में पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला का अनावरण किया एनडीआरएफ ने रामबन में आपातकालीन और बचाव अभियान पर मॉक ड्रिल आयोजित की मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कटरा में नवरात्र महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की उपायुक्त राजौरी विकास कुंडल ने ग्रामीण विकास विभाग के अदालती मामलों में देरी की समीक्षा की डीएम डोडा विशेष महाजन ने 15वीं जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक की अध्यक्षता की उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने कृषि, संबद्ध विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की

 

मोटे अनाज को बढ़ावा देने में योगदान दें कृषि विश्वविद्यालय: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

राज्यपाल ने पोषण सुरक्षा के लिए मोटे अनाजों का महत्व विषय पर सम्मेलन की अध्यक्षता की

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पालमपुर , 06 Jun 2023

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज चौधरी सरवण कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में पोषण सुरक्षा के लिए मोटा अनाज विषय पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जब विश्व अंतर्राष्ट्रीय खाद्य वर्ष मना रहा है, भारत इस अभियान का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय इस अभियान को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में मोटे अनाज की अधिक आवश्यकता है और हम इसे लगभग भूल चुके हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका नाम श्री अन्न रखा। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में श्री अन्न का सबसे बड़ा उत्पादक है और यह वैश्विक उत्पादन का 20 प्रतिशत और एशिया के उत्पादन का 80 प्रतिशत हिस्सा है। 

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत के प्रस्ताव पर 5 मार्च, 2021 को घोषणा की कि वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के रूप में मनाया जाएगा, यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि विश्व में मोटे अनाज की 13 किस्में हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष 2023 के लिए बाजरा, ज्वार, रागी, कुटकी, सांवाक, कांगनी, छैना और कोदो सहित 8 मोटे अनाज शामिल हैं।

राज्यपाल ने कहा कि मोटे अनाज की खेती दुनिया के 131 देशों में की जाती है और इनमें से अधिकांश को उगाना आसान और कम लागत वाला है। उन्होंने कहा कि यह अन्य फसलों की तुलना में जल्दी तैयार भी हो जाती है। यह पोषण से भरपूर और स्वाद में भी बेहतरीन होती हैं। 

उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों में कुपोषण की समस्या को दूर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार आयरन और जिंक की कमी वर्ष 2050 तक भारत के लोगों के बीच एक बड़ी समस्या बन सकती है। उन्होंने कहा कि आज भी भारत में लगभग 50 प्रतिशत जनसंख्या, जिसमें 61 प्रतिशत गर्भवती महिलाएं शामिल हैं, आयरन की कमी पाई गई। 

उन्होंने कहा कि इस कुपोषण को दूर करने में मोटे अनाज महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इन्हें सुपरफूड्स भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट् के अनुसार श्री अन्न भारत और पड़ोसी देशों में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

शुक्ल ने कहा कि मोटे अनाज जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से अधिक प्रभावित नहीं हुए हैं और इसी कारण इन्हें जलवायु-स्मार्ट अनाज भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में 12-13 राज्यों में श्री अन्न की खेती होती है और आज खपत बढ़कर 14 किलो प्रति व्यक्ति प्रतिमाह हो गई है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इन फसलों को लगभग 6.71 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में उगाया जाता है और वार्षिक उत्पादन 5.88 हजार टन है। 

उन्होंने मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाने और इसके लाभों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिक भारत को विश्व गुरु बनाने और मोटे अनाज को प्रचलित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एच.के. चौधरी ने राज्यपाल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर को देश के 74 कृषि विश्वविद्यालयों में आठवां स्थान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के संयुक्त प्रयासों से नई तकनीकों द्वारा किसानों को लाभ प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के प्रयासों से कई किसानों को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार मिल चुके हैं और किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न पहल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री के वोकल फार लोकल के दृष्टिकोण को साकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों और अनुसंधान केंद्रों में प्रायोगिक तौर पर स्थानीय खाद्य किस्मों का रोपण किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता पदमश्री नेक राम शर्मा ने कहा कि भारत सरकार के प्रयासों से श्रीअन्न यानि पोषक अनाज भविष्य में खाने के लिए प्रचुर मात्रा में उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन से वह प्राकृतिक खेती तथा पोषक अनाज के उत्पादन के लिए प्रेरित हुए। 

उन्होंने कहा कि पोषक अनाज प्राचीन काल से हमारे पारम्परिक कृषि प्रचलन का हिस्सा रहा है लेकिन भूमि के अत्याधिक दोहन तथा बेतरतीब विकास के कारण आज रसायनों का उपयोग किया जा रहा है जिससे हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने पोषक अनाज की महत्वता के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि पोषक अनाज हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। 

उन्होंने पोषक अनाज की नौ किस्मों पर चर्चा की तथा गौ-पालन पर बल दिया। उन्होंने कहा क हमारी संस्कृति पोषक अनाज से जुड़ी है। उन्होंने वनों की विविधता को समझने पर बल देते हुए कहा कि वन पोषक फलों से समृद्ध हैं। 

उन्होंने कहा कि यदि हम बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो हमें पोषक अनाज का सेवन करना चाहिए। कृषि वैज्ञानिक मंच के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार ने राज्यपाल का स्वागत किया।

उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, प्रोफेसर, वैज्ञानिक तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD