Tuesday, 26 September 2023

 

 

खास खबरें दशहरा कमेटी ने किया गणपति विसर्जन यात्रा का स्वागत विजीलैंस द्वारा पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और अन्यों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज, तीन मुलजिम गिरफ़्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के लिए वेबसाइट और प्रोमो जारी किया वामिका गब्बी ने चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली में अपनी भूमिका के लिए फीबी वालर ब्रिज से प्रेरणा ली राज्य में फ़सलीय विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए मशरूम उत्पादकों की समस्याओं को जल्दी दूर करेंगे: चेतन सिंह जौड़ामाजरा ‘मैं अभय सिंह को तुम्हें सौंपता हूं, अभय सिंह के हाथ मजबूत करो और कामयाब बनाओ : चौ. ओम प्रकाश चौटाला सांसद मनीष तिवारी ने किया श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा “प्रभु भक्ति एवं अपने किरदार को प्राथमिकता देकर मानव जीवन को सुंदर बनाया जा सकता है” - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज नई फिल्म 'हम तुम्हें चाहते हैं' के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है जनमेजाया सिंह प्रधानमंत्री ने नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई किश्तवाड़ के वरवान में शानदार वरवान महोत्सव का आयोजन किया गया ई-गवर्नेंस सेवा वितरण में जम्मू-कश्मीर देश में शीर्ष पर है डीडीडी चेयरपर्सन रामबन ने ऊपरी दलवाह गुज्जर गली में ट्यूबवेल पर काम शुरू किया जिला सांबा में दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों के बीच सहायक उपकरण वितरित किए गए घरोह में अंडर-19 लड़को की खेल प्रतियोगिताएं शुरू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का शुभारंभ कर उत्सव का ब्रॉशर जारी किया राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल स्कूल की नन्हीं छात्राओं ने आपदा राहत कोष में किया अंशदान गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब का अंबाला में अपने आवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया सूबेदार छनाख सिंह ने मार्किट कमेटी गहरी मंडी का संभाला पदभार पौष्टिक भोजन ही मनुष्य के जीवन का आधार: ब्रम शंकर जिंपा

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य भर में सांस्कृतिक मेलों की लड़ी करवाने को मंजूरी

राज्य की समृद्ध संस्कृति, कला और विरासत को प्रदर्शित करके पंजाब को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थान के तौर पर उभारने के मंतव्य से लिया फ़ैसला

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Anmol Gagan Mann, Harjot Singh Bains
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jun 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राज्य की समृद्ध संस्कृति, कला और विरासत को दर्शाने के मद्देनज़र राज्य भर में सांस्कृतिक मेलों की लड़ी करवाने को मंजूरी दी जिससे राज्य को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के तौर पर उभारा जा सके। मुख्यमंत्री ने इस सम्बन्धी फ़ैसला आज यहां पंजाब सिवल सचिवालय-1 में अपने दफ़्तर में पर्यटन विभाग की मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये लिया।

इस दौरान विचार-विमर्श में शिरकत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम का मंतव्य राज्य में सैलानियों की आमद को बढ़ाना और आने वाले सालों में पंजाब को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के तौर पर स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि यह सांस्कृतिक समागम राज्य के पर्यटन क्षेत्र को काफी बढ़ावा देंगे और पंजाब को विश्व पर्यटन के नक्शे पर प्रमुखता से उभारेगा। 

भगवंत मान ने कहा कि यह कदम राज्य में सैलानियों के यातायात को बढ़ावा देने के साथ-साथ नौजवान पीढ़ी को राज्य की समृद्ध विरासत से अवगत करवाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की पवित्र धरती अपने सदियों पुराने गौरवमयी इतिहास और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण सैलानियों/यात्रियों को आकर्षित करने के समर्थ है। 

उन्होंने अफ़सोस ज़ाहिर करते हुये कहा कि पिछली राज्य सरकारों की लापरवाही के कारण पर्यटन क्षेत्र में पंजाब की विशाल संभावनाएं अप्रयुक्त ही रह गई हैं। भगवंत मान ने पर्यटन विभाग को हिदायत की कि इन सांस्कृतिक मेलों को नियमित तौर पर करवाने के लिए एक मुकम्मल सारणी (टेबल) तैयार की जाये जिससे यह एक विशाल समागम के तौर पर उभर कर सामने आ सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक समागम राज्य भर में करवाए जाएं और इनमें अधिकतम लोगों की भागीदारी यकीनी बनाई जाये। भगवंत मान ने आशा अभिव्यक्ति की कि यह महत्वपूर्ण समागम पर्यटन स्रोतों की जिम्मेदाराना संभाल और उचित विकास के द्वारा बड़े स्तर पर पर्यटन को आकर्षित करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य को विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने की अपार संभावनाएं है, जिसके लिए पंजाब सरकार द्वारा ठोस प्रयास किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सांस्कृतिक मेलों के द्वारा राज्य के पर्यटन क्षेत्र में मौजूद अप्रयुक्त संभावनाओं को योग्य ढंग से बरतने में बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने पर्यटन विभाग को इन सांस्कृतिक मेलों के प्रबंध के लिए मुकम्मल नक्शा तैयार करने के लिए कहा जिससे पर्यटन क्षेत्र को प्रफुल्लित किया जा सके। 

भगवंत मान ने कहा कि राज्य में आर्थिक गतिविधियों को उत्साहित करना समय की ज़रूरत है, जिससे लोगों के जीवन में तबदीली लाई जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि ऐसे सांस्कृतिक मेलों को बड़े स्तर पर करवाने के लिए बारीकी से सारणी तैयार की जाये जिससे राज्य की गौरवमयी विरासत को आने वाली नसलों तक पहुँचाया जा सके।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Anmol Gagan Mann , Harjot Singh Bains

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD