Thursday, 28 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प एसआईटी के पास पर्याप्त सबूत कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं - मलविंदर सिंह कंग आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं शिमला की वयोवृद्ध महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिया योगदान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के मार्गदर्शन में सार्वजनिक प्रदर्शन प्रणाली का उद्घाटन किया गया प्रदूषित हवा व वातावरण परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आज से ही सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया दशहरे उत्सव को मज़ेदार कॉमेडी और हंसी से भरने जा रही है गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म "मौजां ही मौजां" गेहूँ के स्टॉक में हेराफेरी के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा डी.एफ.एस.सी, दो इंस्पेक्टर और तीन आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज पंजाब के गाँव नवां पिंड सरदारां ने जीता बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन शहीदों के परिजनों को देश के 140 करोड़ लोग 1-1 रुपया आर्थिक मदद दें : वीरेश शांडिल्य पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज़ में जल्द शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों के हौंसले को सराहा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शराब व माँस की बिक्री पर लगे प्रतिबंधः वीरेश शांडिल्य अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं- हरभजन सिंह ई.टी.ओ. खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल

 

विश्व पर्यावरण दिवस : पंजाब के गाँवों में ठोस अवशेष प्रबंधन और तरल अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी : ब्रम शंकर जिम्पा

2950 गाँवों में तरल अवशेष प्रबंधन के लिए 135 करोड़ रुपए जारी किये गए

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jun 2023

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पंजाब के जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर्यावरण की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है और अब तक पंजाब सरकार द्वारा राज्य के गाँवों में तरल अवशेष प्रबंधन और ठोस अवशेष प्रबंधन के लिए 166 करोड़ रुपए जारी किये जा चुके हैं।

आज यहाँ पंजाब भवन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हुए श्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा कि जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग राज्य के गाँवों में अलग-अलग पहलकदमियां करके ठोस और तरल प्रदूषकों को रोकने में अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के 2950 गाँवों में तरल अवशेष प्रबंधन के लिए अब तक 13496.33 लाख रुपए जारी किये जा चुके हैं और 4374 गाँवों में ठोस अवशेष प्रबंधन के लिए 3116.89 लाख रुपए जारी किये गए हैं।

पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कूड़ा प्रबंधन की महत्ता पर ज़ोर देते हुये श्री जिम्पा ने कहा कि आजकल पैदा होने वाले अवशेष में ग़ैर-बायोडीग्रेडेबल और अजैविक तत्व शामिल हैं और यदि इस कूड़े को ज़मीन में दबाया जाता है तो इसके नष्ट होने में काफ़ी समय लगेगा। उन्होंने कहा कि कूड़ा प्रबंधन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह कूड़े में मौजूद इन तत्वों के ज़हरीले प्रभावों से पर्यावरण को बचाता है और ऐसा न करने पर पानी, मिट्टी और हवा दूषित हो जाते हैं।

इसके उपरांत श्री ब्रम शंकर जिम्पा ने जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम का नेतृत्व करते हुये पर्यावरण की रक्षा के लिए अपनी रोजाना की आदतों में हर संभव तबदीली लाने के साथ-साथ दूसरों को पर्यावरण अनुकूल अभ्यासों की पालना करने के लिए प्रेरित करने का प्रण लिया। 

उन्होंने कहा कि विश्व और मानवता के सामने जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वॉर्मिंग मुख्य चुनौतियां हैं और इससे हरेक के योगदान के साथ ही निपटा से जा सकता है।उन्होंने कहा कि बहुत से लोग पर्यावरण प्रदूषण के कारणों से भली-भाँति अवगत हैं, इसलिए हरेक को रोज़मर्रा के कामों और आदतों में बदलाव लाकर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए योगदान डालना चाहिए। 

उन्होंने विभाग के कर्मचारियों से अपील की कि वे पानी की बचत, पानी के लीकेज की समय पर मुरम्मत को यकीनी बनाएं, कूड़ा कर्कट प्रबंधन, एक बार इस्तेमाल किये जाने वाले प्लास्टिक के प्रयोग को बंद करें और सेहतमंद जीवन शैली अपना कर अपने आसपास के लोगों के लिए एक मिसाल कायम करें।इस अवसर पर अन्यों के इलावा विभाग के प्रमुख सचिव श्री डी. के. तिवारी और विशेष सचिव जनाब मुहम्मद इशफाक भी उपस्थित थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD