Thursday, 28 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प एसआईटी के पास पर्याप्त सबूत कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं - मलविंदर सिंह कंग आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं शिमला की वयोवृद्ध महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिया योगदान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के मार्गदर्शन में सार्वजनिक प्रदर्शन प्रणाली का उद्घाटन किया गया प्रदूषित हवा व वातावरण परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आज से ही सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया दशहरे उत्सव को मज़ेदार कॉमेडी और हंसी से भरने जा रही है गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म "मौजां ही मौजां" गेहूँ के स्टॉक में हेराफेरी के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा डी.एफ.एस.सी, दो इंस्पेक्टर और तीन आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज पंजाब के गाँव नवां पिंड सरदारां ने जीता बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन शहीदों के परिजनों को देश के 140 करोड़ लोग 1-1 रुपया आर्थिक मदद दें : वीरेश शांडिल्य पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज़ में जल्द शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों के हौंसले को सराहा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शराब व माँस की बिक्री पर लगे प्रतिबंधः वीरेश शांडिल्य अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं- हरभजन सिंह ई.टी.ओ. खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल

 

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कामों का लिया जायज़ा

लोगों की सुनी मुश्किलें, ज्यादातर समस्याओं का मौके पर किया निपटारा

Anmol Gagan Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Kharar, Kharar News, News of Kharar, Kharar Updates
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jun 2023

पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, श्रम, निवेश प्रोत्साहन और आतिथ्य मंत्री अनमोल गगन मान ने सोमवार को खरड़ शहर के अलग-अलग वार्डों के विकास कामों का जायज़ा लिया। इस मौके पर खरड़ के निवासियों ने अपनी अलग-अलग मुश्किलों के बारे मंत्री को अवगत करवाया। मंत्री ने लोगों की मुश्किलों को गंभीरता के साथ लेते हुए ज्यादातर समस्याओं को मौके पर ही हल कर दिया। 

इसके इलावा रहती मुश्किलों का हल करने के लिए अलग-अलग विभागों के अधिकारियों को ज़रुरी दिशा-निर्देश जारी करते हुए जल्द कार्यवाही करने के लिए कहा।इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये मंत्री ने कहा कि खरड़ हलके का विकास करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से तेज़ी से यत्न किये जा रहे हैं। 

खरड़ शहर के विकास कामों का जिक्र करते हुये मंत्री ने कहा कि खरड़ शहर के बरसाती पानी के निकास के लिए उचित प्रबंध किये गए हैं जिससे बरसात के मौसम में लोगों के घरों में पानी नहीं जायेगा।मंत्री ने खरड़ शहर में पानी की किल्लत सम्बन्धी बोलते हुये कहा कि खरड़ शहर को नहरी पानी देने के प्रोजैक्ट का काम तेज़ी से चल रहा है जिसको बहुत जल्दी पूरा कर लिया जायेगा। 

उन्होंने कहा खरड़ शहर के जोन ए को पानी की सप्लाई जल्द शुरू हो जायेगी। उन्होंने बताया कि खरड़ शहर में 5 सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने का काम जल्द शुरू होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि खरड़ शहर में 6 ट्यूबवैल जोकि पिछले तीन सालों से जनरेटर से चल रहे हैं, इन ट्यूबवैलों के लिए बिजली का कूनैकशन जारी कर दिया गया है। इसके इलावा और 6 नये ट्यूबवैल लगाने के लिए भी टैंडर प्रकाशित हो चुके हैं जिसकी कार्यवाही जल्दी मुकम्मल कर ली जायेगी।

उन्होंने कहा खरड़ शहर को हरा-भरा बनाने के लिए वन विभाग की तरफ से जल्दी ही 20, 000 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खरड़ के विकास में फंडों की कमी नहीं आने दी जायेगी।मंत्री ने खरड़ के विकास में लोगों को बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग भी सरकार की तरफ से करवाए जा रहे विकास कामों पर नज़र रखें जिससे सभी विकास कार्य निर्धारित मापदण्डों अनुसार हो सकें। 

उन्होंने कहा कि विकास कामों में किसी तरह का भी भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई भ्रष्टाचार सम्बन्धी मामला सामने आता है तो उसके विरुद्ध सख़्त कार्यवाही की जायेगी।इस मौके पर एसडीएम खरड़ रविन्द्र सिंह, खरड़ के कार्यकारी अफ़सर गुरदीप सिंह, चेयरमैन मार्केट कमेटी हाकम सिंह के इलावा लेबर कोआर्डीनेटर रघबीर सिंह, अवतार सिंह, दलजीत सिंह झुंगिआं और अन्य आदरणिय विशेष तौर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Anmol Gagan Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Kharar , Kharar News , News of Kharar , Kharar Updates

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD