Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा : केवल सिंह पठानिया दिव्यांगजन को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की शमा सिकंदर ने स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर एक मिसाल पेश की सरूप रानी राजकीय महिला महाविद्यालय अमृतसर में स्वच्छ भारत अभियान मनाया केंद्र से मिले सहयोग पर राज्य सरकार द्वारा की जा रही राजनीति ठीक नहीं : जयराम ठाकुर पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Kewal Singh Pathania
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 05 Jun 2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर ओक ओवर, शिमला से एक पर्यावरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर, संजौली और शिमला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ शिमला नगर निगम के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। रैली में साइकिल सवार भी शामिल हुए। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश मेें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रयासरत है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में महत्वाकांक्षी प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। 

राज्य में युवाओं की पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी बढ़ाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में पर्यावरण के संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रीन बजट प्रस्तुत किया है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन दिशा में विभिन्न प्रावधान किए गए हैं।

विधायक हरीश जनारथा, केवल सिंह पठानिया, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक ललित जैन और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Kewal Singh Pathania

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD