Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें उपराज्यपाल ने श्रीनगर में कर्नाटक के प्रमुख लोक नृत्यों की प्रस्तुति वाले संस्कृति महोत्सव में भाग लिया शीतल नंदा ने लोअर रूपनगर में ‘‘व्योम‘‘ बाल विकास केंद्र का उद्घाटन किया उपराज्यपाल ने ‘कैशलेस पंचायत‘ का उद्घाटन किया, जम्मू-कश्मीर की ग्राम पंचायतों में लेनदेन हेतु भीम-यूपीआई मोड को अपनाया गया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांधी जयंती के केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय समारोह को संबोधित किया, राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की उपराज्यपाल ने श्रीनगर के नागरिक सचिवालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा और चरखा स्थापना का अनावरण किया जिला सांबा में भूमिहीन पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को भूमि आवंटन आदेश सौंपे गए डीडीसी अध्यक्ष, डीसी सलोनी राय ने उधमपुर में भूमिहीन पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को पट्टा आदेश वितरित किए मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने प्रेरणादायक यात्रा के अंतिम गंतव्य जम्मू में शांति यात्रा को हरी झंडी दिखाई उपायुक्त ने डोडा वन संभाग द्वारा आयोजित पर्यावरण रैली का नेतृत्व किया मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने सिडको बडगाम में भू-विज्ञान संग्रहालय का ई-उद्घाटन किया अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा : केवल सिंह पठानिया दिव्यांगजन को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की शमा सिकंदर ने स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर एक मिसाल पेश की सरूप रानी राजकीय महिला महाविद्यालय अमृतसर में स्वच्छ भारत अभियान मनाया केंद्र से मिले सहयोग पर राज्य सरकार द्वारा की जा रही राजनीति ठीक नहीं : जयराम ठाकुर पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ रविवार को 94वें दिन में पहुंची

7500 रूपए प्रतिमाह पैंशन व बेरोजगारों को 21000 रूपए भत्ता देने की घोषणा पर कहा

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 04 Jun 2023

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला आज हिसार में भाजपा गठबंधन की केन्द्र व प्रदेश भाजपा सरकार पर जमकर बरसे। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस सरकार में नैतिकता नाम की कोई चीज नहीं बची है। ओडिशा रेल हादसा सरकार की लापरवाही की वजह से हुआ है। इस हादसे की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री को तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे देना चाहिए था, मगर इनसे कुर्सी छुटती नहीं हैं। 

इनेलो नेता से जब यह सवाल पूछा गया कि वे बुजुर्गों को 7500 रूपए प्रतिमाह पैंशन व बेरोजगारों को 21000 रूपए भत्ता कहां से देंगे, क्योंकि प्रदेश का हर परिवार 6 लाख रूपए कर्ज में डूबा है? इस पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं कोई बात कच्ची नहीं करता। मुझे पता है पैसा कहां से आएगा। हमारी टीम द्वारा करीब 8 महीने तक पूरी स्टडी करने के बाद ही मैंने यह घोषणा पूरी जिम्मेदारी के साथ की है। अभय चौटाला ने कहा कि प्रदेश के लोग यह बात अच्छी तरह से जानते हैं कि अभय जो कहता है, वो करता है।

महिला पहलवानों का समर्थन करते हुए इनेलो नेता ने कहा कि बृजभूषण को पार्टी से निकालने की बजाए पूरी सरकार उसको बचाने में लगी हुई है। अभय चौटाला ने कहा कि अगर हमारी पार्टी के किसी नेता ने ऐसा कृत्य किया होता, तो सबसे पहले वे उसे पार्टी से निकाल बाहर करते। उन्होंने कहा कि लखीमपुर खीरी में 6 किसानों की हत्या के बाद सरकार ने आरोपी मंत्री को हटाने की बजाए उसका बचाव किया। भाजपा शासन में हर तरफ गुंडाराज चल रहा है।

जब उनसे यह सवाल किया गया कि कांग्रेस नेता संपत सिंह ने बयान दिया है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ही परिवर्तन लाएगी, इस पर अभय बोले कि संपत सिंह के खुद का पता नहीं कब कौन सी पार्टी में शामिल हो जाए। पहले इनेलो, फिर कांग्रेस, भाजपा-जेजेपी से गलबहियां करने के बाद अब दोबारा कांग्रेस में लौट आए हैं। अभय चौटाला ने कहा कि हो सकता है कांग्रेस में टिकट ना मिली तो संपत सिंह आम आदमी पार्टी में चले जाएं। उन्होंने संपत सिंह का बासी कढ़ी बताया।

इनेलो नेता ने कहा कि सरकार ने फिर किसी से राय-मशविरा लिए बिना 2 हजार का नोट बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस बार भी सरकार का यही दावा है कि भ्रष्टाचार पर प्रहार होगा, पर यह दावा भी दम तोडक़र रह जाएगा। इनेलो नेता ने कहा कि बिना किसी ठोस प्लानिंग व नीति के इस तरह का फैसला लेना सरासर जनता की मुसीबत बढ़ाने वाला ही साबित होगा। 

भ्रष्टाचार कम होने की बजाए बढ़ेगा और खमियाजा आम जनता भुगतेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के इस तानाशाही रवैये को लेकर हर कोई दुखी हो चुका है और इस जनविरोधी सरकार को सबक सिखाने के लिए चुनावों का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मनमाने तरीके से काम कर रही है। जो सरकार जनभावनाओं की कद्र नहीं करती, उसका अंत होकर ही रहता है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा विकास की ओर नहीं बल्कि विनाश के रास्ते पर है। अभय चौटाला ने कहा कि गठबंधन नेताओं ने प्रदेश को लूट लिया है और आम आदमी पर कर्ज का बोझ लाद दिया है। अब समय बदल गया है और लोग चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। इन चुनावों में प्रदेश से भाजपा-जजपा की सरकार का सफाया तय है। 

उन्होंने कहा कि इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा प्रदेश की राजनीति में हर दिन एक नया कीर्तिमान स्थापित करती जा रही है। आए दिन काफी संख्या में लोग भाजपा, जजपा व कांग्रेस पार्टियों को छोड़कर इनेलो का दामन थाम रहे हैं। जिस प्रकार इनेलो में लोग शामिल हो रहे हैं, उससे ये बात तय है कि अब वक्त बदल गया है और समय के इस बदलाव के दौर में इनेलो ही नया इतिहास रचेगी।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD