Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें उपायुक्त ने डोडा वन संभाग द्वारा आयोजित पर्यावरण रैली का नेतृत्व किया मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने सिडको बडगाम में भू-विज्ञान संग्रहालय का ई-उद्घाटन किया अनछुए पर्यटक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा : केवल सिंह पठानिया दिव्यांगजन को हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : ब्रम शंकर जिंपा राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की शमा सिकंदर ने स्वच्छ भारत अभियान में शामिल होकर एक मिसाल पेश की सरूप रानी राजकीय महिला महाविद्यालय अमृतसर में स्वच्छ भारत अभियान मनाया केंद्र से मिले सहयोग पर राज्य सरकार द्वारा की जा रही राजनीति ठीक नहीं : जयराम ठाकुर पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश

 

ओडिशा ट्रेन हादसा: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, स्थिति का लिया जायजा

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Balasore, Odisha
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

बालासोर (ओडिशा) , 03 Jun 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा के बालासोर का दौरा किया, जहां एक दिन पहले हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना में अब तक 260 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और 900 से अधिक घायल हैं। उन्होंने मौके पर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से बात की। दिल्ली से ओडिशा के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने शुक्रवार शाम बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन पर हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के संबंध में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, मोदी ने दुर्घटनास्थल पर चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों, आपदा राहत बलों के कर्मियों और रेलवे अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। प्रधानमंत्री ने भीषण त्रासदी के दर्द को कम करने के लिए 'संपूर्ण सरकार' के रुख पर जोर दिया। मोदी ने घटनास्थल से कैबिनेट सचिव तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी बात की और उन्हें यह सुनिश्चित करने को कहा कि घायलों और उनके परिवारों को हर तरह की मदद मुहैया कराई जाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए कि शोक संतप्त परिवारों को असुविधा का सामना न करना पड़े और प्रभावितों को हर संभव सहायता मिलती रहे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने, जो सुबह ही बालासोर पहुंच गए थे, प्रधानमंत्री को दुर्घटना के बारे में और बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी दुर्घटनास्थल पर मौजूद थे। 

वहां से प्रधानमंत्री बालासोर अस्पताल गए जहां उन्होंने ट्रेन हादसे में बचे कुछ लोगों से बात की और डॉक्टरों से भी बातचीत की। प्रधानमंत्री का पहले शनिवार को गोवा से पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम था, लेकिन ओडिशा में हुए दर्दनाक हादसे के मद्देनजर कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।

दुर्घटना के लगभग 16 घंटे बाद, जिसमें दो एक्सप्रेस ट्रेनें - कोरोमंडल एक्सप्रेस और एसएमवीपी-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस - और एक मालगाड़ी शामिल थी, रेलवे द्वारा शनिवार दोपहर को बचाव अभियान पूरा करने की घोषणा की गई, जिसके बाद रेल मार्ग पर यातायात बहाली का काम शुरू हुआ।

शुक्रवार की दुर्घटना ने 1995 में यूपी के फिरोजाबाद में हुए एक और घातक हादसे की भयावह यादें ताजा कर दीं, जिसमें 358 लोगों की मौत हुई थी। इसी तरह की एक दुर्घटना में 2 अगस्त 1999 को ब्रह्मपुत्र मेल असम में गैसल के पास अवध-असम एक्सप्रेस से टकरा गई थी, जिसमें लगभग 290 लोगों की जान चली गई थी।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Balasore , Odisha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD