Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

समाज के समस्त वर्गों के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध– किशोरी लाल

सीपीएस ने 34 महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बैजनाथ , 03 Jun 2023

मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और उत्थान के लिये वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि अनाथ, अर्ध अनाथ और विशेष रूप से विकलांग बच्चों, निराश्रित महिलाओं और बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरंभ की गई है। 

उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चे/व्यक्ति अब चिल्ड्रन ऑफ स्टेट कहलायेंगे तथा इनके लिए सरकार ही माता और पिता का दायित्व निभायेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए 101 करोड़ रुपए का मुख्यमंत्री सुख-आश्रय कोष बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली गारंटी के रूप में प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की लंबित मांग को पूरा करते हुए पुरानी पेंशन बहाल कर सेवानिवृत्ति के पश्चात कर्मचारियों उनके परिजनों के भविष्य को पूर्ण रूप से सुरक्षित किया गया है।  उन्होंने कहा कि शेष गारंटियों को भी चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए सरकार प्रयासरत है।

सीपीएस ने शनिवार को सामाजिक कल्याण एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम  में बतौर मुख्य अतिथि  बोल रहे थे । इस अवसर सीपीएस  ने अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की पात्र महिलाओं को 34 सिलाई मशीने वितरित की।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों, अल्पसंख्यक और विशेष रूप से अक्षम लोगों के सशक्तिकरण के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सबसे कमजोर वर्गों के उत्थान के लिये कई कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से इनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थितियों में सुधार किया जा रहा  है। 

किशोरी ने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी रूप में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी और पूरे क्षेत्र का योजनात्मक रूप में कायापलट कर आदर्श विधान सभा क्षेत्र बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग और जरूरतों को ध्यान में रख विकास को गति प्रदान की जायेगी। 

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, एसटी सेल के जिला अध्यक्ष  पृथि करोटी, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी अलोक ठाकुर, सतीश जम्बाल, राजेश राणा, दिनेश शर्मा, विक्रम चौधरी, शिव चौधरी , रितिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD