संसद सदस्य राजेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक 2023 पर संसद की संयुक्त समिति ने आज राजभवन में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट की। बैठक में वनों के संरक्षण और सुरक्षा, वन अभिलेखों और सार्वजनिक सेवाओं के डिजिटलीकरण और जम्मू कश्मीर में तेजी से विकास और समृद्धि सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।
समिति प्रस्तावित वन (संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2023 पर सरकारी संगठनों के सदस्यों से सुझाव प्राप्त करने हेतु केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के अध्ययन दौरे पर है। महानिदेशक वन सी.पी. गोयल, प्रधान सचिव वन धीरज गुप्ता और प्रधान मुख्य वन संरक्षक जम्मू-कश्मीर रोशन जग्गी भी बैठक के दौरान उपस्थित थे।