Tuesday, 26 September 2023

 

 

खास खबरें दशहरा कमेटी ने किया गणपति विसर्जन यात्रा का स्वागत विजीलैंस द्वारा पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और अन्यों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज, तीन मुलजिम गिरफ़्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के लिए वेबसाइट और प्रोमो जारी किया वामिका गब्बी ने चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली में अपनी भूमिका के लिए फीबी वालर ब्रिज से प्रेरणा ली राज्य में फ़सलीय विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए मशरूम उत्पादकों की समस्याओं को जल्दी दूर करेंगे: चेतन सिंह जौड़ामाजरा ‘मैं अभय सिंह को तुम्हें सौंपता हूं, अभय सिंह के हाथ मजबूत करो और कामयाब बनाओ : चौ. ओम प्रकाश चौटाला सांसद मनीष तिवारी ने किया श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा “प्रभु भक्ति एवं अपने किरदार को प्राथमिकता देकर मानव जीवन को सुंदर बनाया जा सकता है” - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज नई फिल्म 'हम तुम्हें चाहते हैं' के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है जनमेजाया सिंह प्रधानमंत्री ने नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई किश्तवाड़ के वरवान में शानदार वरवान महोत्सव का आयोजन किया गया ई-गवर्नेंस सेवा वितरण में जम्मू-कश्मीर देश में शीर्ष पर है डीडीडी चेयरपर्सन रामबन ने ऊपरी दलवाह गुज्जर गली में ट्यूबवेल पर काम शुरू किया जिला सांबा में दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों के बीच सहायक उपकरण वितरित किए गए घरोह में अंडर-19 लड़को की खेल प्रतियोगिताएं शुरू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का शुभारंभ कर उत्सव का ब्रॉशर जारी किया राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल स्कूल की नन्हीं छात्राओं ने आपदा राहत कोष में किया अंशदान गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब का अंबाला में अपने आवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया सूबेदार छनाख सिंह ने मार्किट कमेटी गहरी मंडी का संभाला पदभार पौष्टिक भोजन ही मनुष्य के जीवन का आधार: ब्रम शंकर जिंपा

 

खेल मंत्री मीत हेयर ने जूनियर हॉकी एशिया कप विजेता भारतीय टीम को दी मुबारकबाद

भारत ने पाकिस्तान को फ़ाईनल में 2-1 से हरा कर चौथी बार जीता खि़ताब

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab , Junior Hockey Asia Cup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Jun 2023

भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने ओमान के सालाह शहर में खेले गए हॉकी जूनियर एशिया कप में खि़ताबी जीत हासिल की है। बीती रात खेले गए फ़ाईनल मैच में पाकिस्तान को 2-1 से हरा कर भारत ने चौथी बार जूनियर एशिया कप जीता। भारत अब तक सबसे अधिक (चार बार) यह टूर्नामेंट जीतने वाला मुल्क बन गया है। 

इससे पहले भारत ने 2015, 2008 और 2004 में जूनियर एशिया कप जीता था। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस खि़ताबी जीत पर पूरी भारतीय टीम को मुबारकबाद देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया है। 

हॉकी खेल के इस जूनियर मुकाबले में भारतीय टीम की इस जीत से स्पष्ट है कि भारत का हॉकी में भविष्य सुरक्षित हाथों में है। उन्होंने कहा कि यह टीम के साझा प्रयासों की जीत है और हर खिलाड़ी ने बेहतर प्रदर्शन दिखाया है।

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन प्रशसंनीय रहा है। मीत हेयर ने भारतीय टीम को इस साल दिसंबर महीने कुआला लम्पुर में खेले जाने वाले जूनियर विश्व कप के लिए भी शुभकामनाएँ देते हुए आशा जताई कि भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।

ज़िक्रयोग्य है कि सालाह में खेले गए जूनियर एशिया कप में भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में चार मैचों में 10 अंकों के साथ पूल ‘ए’ में पहले स्थान पर रही। सेमी फ़ाईनल मैच में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराया था। फ़ाईनल में पाकिस्तान के खि़लाफ़ 2-1 की जीत हासिल की। 

भारत की तरफ से अंगद सिंह ने 13वें और अरायजीत सिंह हुन्दल ने 20वें मिनट में फील्ड गोल किये। टूर्नामेंट में अरायजीत सिंह हुन्दल 8 गोल दागकर सेकेंड टॉप स्कोरर रहा। भारत का गोल कीपर एच.एस. मोहित टूर्नामेंट को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर घोषित किया गया।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Junior Hockey Asia Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD