Thursday, 28 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प एसआईटी के पास पर्याप्त सबूत कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं - मलविंदर सिंह कंग आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं शिमला की वयोवृद्ध महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिया योगदान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के मार्गदर्शन में सार्वजनिक प्रदर्शन प्रणाली का उद्घाटन किया गया प्रदूषित हवा व वातावरण परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आज से ही सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया दशहरे उत्सव को मज़ेदार कॉमेडी और हंसी से भरने जा रही है गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म "मौजां ही मौजां" गेहूँ के स्टॉक में हेराफेरी के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा डी.एफ.एस.सी, दो इंस्पेक्टर और तीन आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज पंजाब के गाँव नवां पिंड सरदारां ने जीता बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन शहीदों के परिजनों को देश के 140 करोड़ लोग 1-1 रुपया आर्थिक मदद दें : वीरेश शांडिल्य पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज़ में जल्द शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों के हौंसले को सराहा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शराब व माँस की बिक्री पर लगे प्रतिबंधः वीरेश शांडिल्य अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं- हरभजन सिंह ई.टी.ओ. खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल

 

छोटा भंगाल बैजनाथ का महत्वपूर्ण क्षेत्र : किशोरी लाल

Kishori Lal, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुल्थान ( बैजनाथ) , 02 Jun 2023

मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र का छोटा भंगाल क्षेत्र महत्वपूर्ण स्थान और इसके विकास के लिये धन की कोई कमी आने नहीं दी जायेगी। सीपीएस ने शुक्रवार को मुल्थान में जन समस्याओं को सुना और  छोटा भंगाल क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों का साथ समीक्षा की। 

ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सरहनीय कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार, प्रदेश को आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की दिशा में विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को विशेष प्राथमिकता देते हुए गरीब लोगों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिये योजनाओं को बनाकर धरातल पर उतारा जा रहा है।

छोटा भंगाल पर्यटकों का पसंदीदा स्थल, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को प्रतिबद्ध

किशोरी लाल ने कहा कि छोटा भंगाल  बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र का प्रमुख पर्यटक स्थल और बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं नैसर्गिक सौंदर्य, जलवायु अपनी समृद्ध संस्कृति के चलते छोटा भंगाल पर्यटकों का भी पसंदीदा स्थान है। यहां वर्ष भर हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। 

उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त छोटा भंगाल क्षेत्र में करोडों रुपये की बेमौसमी सब्जियों का उत्पादन होता है।

उन्होंने कहा कि  इस क्षेत्र में फल उत्पादन की ओर भी स्थानीय लोगों को प्रेरित करने के लिये विभाग को दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।

एक वर्ष में बनेगी बीड़ बिलिंग बड़ाग्रां सड़क

सीपीएस ने कहा कि बीड, बिलिंग वया राजगुन्दा बड़ाग्रां सड़क के शेष कार्य के लिये साढ़े 9 करोड़ से कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में कार्य पूर्ण कर बस सेवा पोलिंग तक आरंभ की जायेगी। 

उन्होंने कहा कि मुल्थान में  4 करोड़ 26 लाख से संयुक्त कार्यालय परिसर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि छोटा बंगाल क्षेत्र में बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो। 

इसके लिए अध्यापको के पदों को शीघ्र भरने के आदेश दिये गये हैं।  उन्होंने कहा कि लोकनिर्माण विभाग को मुल्थान कॉलेज भवन के निर्माण को आरम्भ करने के लिये भी निर्देश भी जारी किये गए हैं। 

उन्होंने कहा कि छोटा भंगाल क्षेत्र में स्वाड़, अन्द्रोंलीमलां तथा बुझलिंग सड़कों का निर्माण  की औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया गया है।

108 करोड़ से बनेगी  बैजनाथ पपरोला पेयजल और सीवरेज योजना

उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का  विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ के विकास के कार्यों को गति प्रदान की गई है। 

उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 40 करोड़ की लागत से पेयजल योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त नगर पंचायत क्षेत्र में सीवरेज सुविधा के लिए भी 68 करोड़  की योजना बनाई जा रही है।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, पृथि करोटी, मिलाप राणा, प्रधान मुल्थान संजीव कुमार,  अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस रविंदर राव, शशी राणा, मोहिंदर सिंह रजिंदर कपूर, कुलदीप राणा तहसीलदार पूर्ण चन्द कौंडल, बीडीओ राकेश पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kishori Lal , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD