Wednesday, 27 September 2023

 

 

खास खबरें खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की जवाहर नवोदय विद्यालय 25 वीं युवा संसद का आयोजन प्लास्टिक मुक्त मंदिर परिसर के लिए जागरूकता अभियान किया शुरू अस्थमेटिक मरिजों के लिए ऑक्सीजन सेचूरेट्र और मिनी वेन्टी लेटर कम बाय पाइप मशीन की निशुल्क सेवा शुरू अभय सिंह चौटाला ने सम्मान दिवस रैली में पहुंचने और कवरेज करने पर मीडिया और लाखों लोगों के रैली में पहुंचने पर उनका किया धन्यवाद असम सरकार ने आपदा राहत कोष में किया 10 करोड़ रुपये का अंशदान, मुख्यमंत्री ने जताया आभार ब्रम शंकर जिम्पा ने गुरूद्वारा फतेहगढ़ साहिब के नज़दीक 7.46 करोड़ रुपए की लागत के साथ तैयार होने वाले टॉयलट ब्लॉक का नींव पत्थर रखा सिफत कौर समरा ने एशियन गेमज़ में एक सोने और एक चांदी का तमगा जीता डॉ. बलजीत कौर द्वारा अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट की जालसाज़ी के विरुद्ध मुहिम के अधीन दो होम्योपैथिक मेडिकल अफ़सर ( सेवानिवृत्त) के अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट किये रद्द मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर डीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे डीडीसी जम्मू ने रोजगार क्षमता में सुधार हेतु कौशल अंतर सर्वेक्षण पर जोर दिया जम्मू-कश्मीर यूटी ने सरकारी स्कूल में पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला का अनावरण किया एनडीआरएफ ने रामबन में आपातकालीन और बचाव अभियान पर मॉक ड्रिल आयोजित की मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कटरा में नवरात्र महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की उपायुक्त राजौरी विकास कुंडल ने ग्रामीण विकास विभाग के अदालती मामलों में देरी की समीक्षा की डीएम डोडा विशेष महाजन ने 15वीं जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक की अध्यक्षता की उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने कृषि, संबद्ध विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की

 

महिला पत्रकारों के लिए अगले साल पटियाला में होगा राज्य स्तरीय आयोजन : चेतन सिंह जोड़ामाजरा

कैबिनेट मंत्री डा.बलजीत कौर ने राष्ट्रीय महिला पत्रकार सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में की शिरकत

Chetan Singh Jauramajra, Chetan Singh Jormajra, Chetan Singh Jouramajra, Dr. Baljit Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jun 2023

मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं को बनता उचित दर्जा और सम्मान देने के लिए वचनबद्ध है। इसी लक्ष्य की और बढ़ते हुए सेवा कल्याण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री उद्यानिकी मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा एवं सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक एवं सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने आज प्रैस क्लब चंडीगढ़ में राष्ट्रीय महिला पत्रकार सम्मेलन में भाग लिया।

समागम को संबोधित करते हुए जनसंपर्क मंत्री चेतन सिंह जौडामाजरा ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज अधूरा है। इस आयोजन का उद्देश्य उन महिलाओं में साहस और उत्साह पैदा है। उन्होंने कहा कि इस महिला पत्रकारों के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम अगले साल पटियाला में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य महिला पत्रकारों को अपने पेशे में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करने और उन्हें हल करने के लिए अनुकूल माहौल बनाने के लिए एक मंच तैयार करना है।

जनसंपर्क मंत्री जोडामाजरा ने आगे कहा कि उनकी नजर में महिलाओं की दर्जा बहुत बडा है। समाज में एक महिला की भूमिका एक मां, बहन और पत्नी की होती है। महिलाओं के बिना समाज का विकास संभव नहीं है। इसलिए उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है कि हम औरतों का सम्मान करे।

मंत्री चेतन सिंह जौडामाजरा ने यह भी कहा कि आज उनके सहित हर पिता चाहे वाह पुलिस में ही हो अपनी बेटी को रात को भेजने में असुरक्षित महसूस करता है,उन्होंने कहा कि यह सब कुछ ऐसे लोग करते है जिनको बेटियों की इज्जत के बारे में भी बिल्कुल परवाह नहीं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रयत्नशील है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने कहा कि आज का युग पुरुष प्रधान युग नहीं रहा बल्कि हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। आज के युग में हर महिला चाहे घर में हो या बाहर कोई भी काम कर रही हो हर काम अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि आज का युग महिलाओं के लिए सभी दिशाओं में विकास करने का अवसर है। 

उन्होंने महिला पत्रकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि महिलाओं में हर तरह का कौशल होता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अधिक से अधिक आगे आए और समाज में अपना नाम रोशन करे।इस अवसर पर महिला पत्रकारों ने अपने क्षेत्र में पेश आने वाली कठिनाइयों संबंधी अपने अनुभव सांझा किए और जनसंपर्क मंत्री चेतन सिंह जौडामाजरा को मांग पत्र सौंपा। मंत्री ने जायज मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना, दिल्ली और ओडिशा से आई महिला पत्रकारों को सम्मानित किया।

 

Tags: Chetan Singh Jauramajra , Chetan Singh Jormajra , Chetan Singh Jouramajra , Dr. Baljit Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD