Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

जयवीर शेरगिल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की

Jaiveer Shergill, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Jagat Prakash Nadda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/दिल्ली , 01 Jun 2023

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने आज दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान शेरगिल ने पार्टी अध्यक्ष के साथ पंजाब से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।  शेरगिल ने नड्डा को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रेस की स्वतंत्रता को दबाने के लिए कानून का बड़े स्तर पर दुरुपयोग किए जाने के बारे में बताया।

शेरगिल ने नड्डा से कहा कि पंजाब में सत्तारूढ़ आप सरकार मीडिया एजेंसियों को डरा-धमका कर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर अंकुश लगा रही है। उन्होंने नड्डा को बताया कि मानदंडों का घोर उल्लंघन करते हुए, हाल ही में टाइम्स नाउ की एक महिला रिपोर्टर को पंजाब पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के "आलीशान बंगले" का पर्दाफाश करने के चलते गिरफ्तार किया था।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अब एक प्रतिष्ठित स्थानीय दैनिक अखबार अजीत के एडिटर-इन-चीफ बरजिंदर सिंह हमदर्द को अत्यधिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है और पंजाब विजिलेंस ब्यूरो द्वारा अनावश्यक रूप से तलब किया गया है। शेरगिल ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर आप ब्रिगेड को सच्चाई और निडर मीडिया से इतनी एलर्जी हो गई है कि पंजाब के एक मंत्री इंदरबीर निज्जर को भी हमदर्द के पक्ष में बोलने के लिए इस्तीफा देना पड़ा।

शेरगिल, जो पंजाब भाजपा के स्थायी आमंत्रित सदस्य भी हैं, ने राज्य में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था के एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे पर अपनी चिंता व्यक्त करते हुए, कहा कि आप शासन में पंजाब में "जंगल राज" कायम है।  उन्होंने नड्डा से कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और पंजाब में गैंगस्टरों का शासन है।

इसी बीच, जल्लीकट्टू खेल की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले के मद्देनजर, शेरगिल ने जिला लुधियाना में आयोजित होने वाली किला रायपुर ग्रामीण ओलंपिक्स में बैलगाड़ी दौड़ को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए नड्डा की सहायता मांगी। बाद में, शेरगिल ने कहा कि नड्डा के साथ बैठक उपयोगी रही और भाजपा का शीर्ष नेतृत्व पंजाब से संबंधित सभी मुद्दों को लेकर बेहद गंभीर है।

 

Tags: Jaiveer Shergill , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Jagat Prakash Nadda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD