Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित : मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में जलशक्ति विभाग के विश्राम गृह का शिलान्यास किया

Mukesh Agnihotri, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

हरोली (हमीरपुर) , 01 Jun 2023

प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित है। सरकार विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक कार्यान्वित कर प्रदेश का हर संभव विकास सुनिश्चित करेगी। उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह बात आज हरोली में 6.21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले विश्राम गृह के शिलान्यास के मौके पर कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की मांग और आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है। इन विकासात्मक योजनाओं को पारदर्शी तरीके से धरातल पर उतारा जाएगा। उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र की जनता को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। 

उन्होंने कहा कि हरोली देश का पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र होगा, जहां हर खेत को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से जनता के साथ बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित करने को कहा ताकि क्षेत्र की जनता को असुविधा का सामना न करना पड़े।

उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली में जल्द ही महाविद्यालय का भव्य भवन तैयार किया जाएगा। खेल स्टेडियम बनाने के साथ-साथ स्वां नदी पर बने प्रदेश के सबसे लंबे पुल पर यात्रियों व पर्यटकों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके पश्चात, उप-मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय पिपलू मेले में भाग लिया।

इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कांग्रेस की गारंटियांे को पूर्ण करने का राजधर्म निभाएगी। उन्होंने कहा कि लोअर कुटलैहड़ के लिए जल शक्ति विभाग की 46 करोड़ रुपये की योजना का कार्य प्रगति पर है। विभाग के तहत लठियाणी क्षेत्र की 17 पंचायतों के लिए उठाऊ जल योजना पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 

उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के लिए 18.5 करोड़ रुपये की सिंचाई योजना जल्द ही कार्यान्वित की जाएगी। उप-मुख्यमंत्री ने नरसिंह मंदिर पिपलू में विभिन्न कार्यों के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने हाल ही में शिमला और बिजली महादेव रोपवे प्रोजेक्ट पर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष मामला मजबूती से प्रस्तुत किया है। 

केंद्र सरकार को 17 रोपवे की सूची सौंपी गई है। इस मामले पर केंद्र सरकार से नीतिगत चर्चा भी की गई है। इलेक्ट्रिक बस खरीद और संचालन सहित कई अन्य मुद्दों पर केंद्र के समक्ष मामला उठाया गया है। उप-मुख्यमंत्री ने शहीद सुरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार, बचित्र सिंह, अजय कुमार, अनिल कुमार के परिजनों सहित पूर्व सैनिकों, विभिन्न प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया।

उन्होंने नरसिंह मंदिर में भगवान नरसिंह का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने उप-मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने भी जनता को संबोधित करते हुए लोगों को मेले की बधाई दी।

हरोली में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर एसडीएम विशाल शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरोली विनोद बिट्टू, प्रदेश सचिव अशोक ठाकुर, जिला महासचिव प्रमोद कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान रमन कुमारी, जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियन्ता वी.के. डढवालिया, अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, स्थानीय जन प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला स्तरीय पिपलू मेले के दौरान कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, कुटलैहड़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरे शर्मा, चिंतपुर्णी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सहित विभिन्न कांग्रेस के नेतागण, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Agnihotri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD