Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

गुरमीत सिंह खुडियां ने कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री का पदभार संभाला

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Gurmeet Singh Meet Hayer, Aman Arora, Chetan Singh Jauramajra, Kuldeep Singh Dhaliwal, Bram Shankar Jimpa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jun 2023

पंजाब मंत्रीमंडल में शामिल हुए नए सदस्य गुरमीत सिंह खुडियां ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन, मत्स्य पालन, डेयरी विकास और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के तौर पर पदभार संभाला। स.खुडियां के साथ कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, अमन अरोड़ा, चेतन सिंह जौडामाजरा, कुलदीप सिंह धालीवाल और ब्रम शंकर जिंपा और विधायक जगरूप सिंह गिल, प्रो. बलजिंदर कौर, गुरदित सिंह सेखों, रजनीश दहिया, जगदीप गोल्डी कंबोज, अमनशेर सिंह शैरी कलसी,दविंदर सिंह लाडी धौंस, नरिंदर पाल सिंह सवना, अमनदीप गोल्डी मुसाफिर, मनजिंदर सिंह लालपुरा और सरवन सिंह धुन्न की उपस्थिति में अपना पद संभाला।

कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने स.खुडियां को मुबारकबाद दी। इस अवसर पर मीडिया से अनौपचारिक बातचीत करते स.खुडियां ने नई नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी लगन और ईमानदारी से निभाएंगे। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार कृषि क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दे रही है और किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वह सरकार द्वारा शुरू किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

इस मौके पर लंबी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने लंबी विधानसभा क्षेत्र से विधायक स.खुड़ियां को कैबिनेट मंत्री बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों और किसानों से जुडे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Gurmeet Singh Meet Hayer , Aman Arora , Chetan Singh Jauramajra , Kuldeep Singh Dhaliwal , Bram Shankar Jimpa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD