Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

पी.पी.एस. अधिकारी ने नौकरी के दौरान कुल आय से 129.3 प्रतिशत अधिक खर्च किया

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Chndigarh Police, Chandigarh, Vigilance Bureau
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 May 2023

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पंजाब पुलिस के एआईजी आशीष कपूर पी.पी.एस को नौकरी दौरान चंडीगढ़ और मोहाली में आय से अधिक अचल और चल संपत्ति बनाने के आरोप में आशीष कपूर और उनकी पत्नी कमल कपूर के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी आशीष कपूर को सेंट्रल जेल पटियाला से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां से विजीलैंस ब्यूरो को आगे की पूछताछ के लिए तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी एवं उनकी पत्नी के खिलाफ विजीलैंस जांच के बाद मुकदमा नंबर 21 दिनांक 30-05-2023, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की 13(1)(बी), 13(2) और आईपीसी 120-बी के अधीन विजीलैंस ब्यूरो, उडऩ दस्ता-1, पंजाब मोहाली के थाने में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान पाया गया कि आशीष कपूर और उनकी पत्नी कमल कपूर के नाम चैक अवधि दिनांक 01-08-2017 से 31-08-2022 के दौरान चंडीगढ़ और मोहाली में अवैध रूप से अर्जित बेहिसाब महंगी अचल संपत्ति मौजूद है जिनका बाजार मूल्य पंजीकृत मूल्य से काफी अधिक है।

प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इन संपत्तियों में से वर्ष 2020 में एक कार्नर रिहायशी प्लॉट नंबर 2010, क्षेत्रफल 507.5 वर्ग गज, सेक्टर-88, मोहाली को 90,16,100 रुपये में खरीदा गया है। उक्त प्लाट पर वर्ष 2020-2022 के दौरान अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त दो मंजिला कोठी का निर्माण किया गया । 

जिस पर अनुमानित खर्च 2,00,00,000 रूपये आया है । इसी प्रकार गत वर्ष 2022 में मोहाली स्थित द पाम कॉलोनी, न्यू चंडीगढ़ में आवासीय प्लॉट नंबर 397,जो 34,13,663 रुपये की लागत से खरीदा इसका क्षेत्र 241.11 वर्ग गज का है। इसके इलावा चंडीगढ़ के सैक्टर 63 के ब्लॉक नंबर-बी में तीन कमरों का फ्लैट नंबर 2021 कुल 20,41,65,400 रुपये में खरीदा गया। 

उन्होंने कहा कि आशीष कपूर की पत्नी के पास लवीन पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी में 1/3 शेयर है जिसमें उन्होंने 15 लाख रुपये का निवेश किया है। इसके इलावा आशीष कपूर ने अपने परिवार के साथ विदेश यात्राओं और आलीशान जिंदगी बिताने में लाखों रुपये खर्च किए। 

इसके साथ उक्त चैक अवधि के दौरान विभिन्न बैंकों में आशीष कपूर, आशीष कपूर एंड संस (एचयूएफ) और उनकी पत्नी कमल कपूर के नाम से लगभग 10 बैंक खाते खोले गए है, जिनमें लगभग 65,00,000 रुपये जमा है। उक्त चैक अवधि के दौरान, आशीष कपूर, आशीष कपूर एंड संस (एचयूएफ) और उनकी पत्नी कमल कपूर की आय के ज्ञात स्रोतों से कुल आय रु. 2,44,64,871 पाई गई, जबकि इसी अवधि के दौरान उनकी तरफ से 5,60,91,650 रुपये खर्च किए गए है। 

इस प्रकार उन्होंने 3,16,26,779 रुपये अधिक खर्च किए जो उनकी कुल आय से 129.3 प्रतिशत अधिक है। विजीलैंस ब्यूरो सहित कई राज्य के कई जिलों और पंजाब के जेल विभाग में तैनात इस पुलिस अधिकारी और उनकी पत्नी के खिलाफ उक्त जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Chndigarh Police , Chandigarh , Vigilance Bureau

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD