Thursday, 28 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण वर्ल्ड रेबीज-डे- ब्लाक खुईखेड़ा के विभिन्न सेंटरों में लगाया जागरूकता कैम्प एसआईटी के पास पर्याप्त सबूत कि सुखपाल खैरा ड्रग्स तस्करी में शामिल रहे हैं - मलविंदर सिंह कंग आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आईं शिमला की वयोवृद्ध महिलाएं भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने आपदा राहत कोष में दिया योगदान पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट के मार्गदर्शन में सार्वजनिक प्रदर्शन प्रणाली का उद्घाटन किया गया प्रदूषित हवा व वातावरण परिवर्तन के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आज से ही सावधान रहने की जरुरत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यू.ए.ई. के प्रवासी हिमाचलियों को निवेश के लिए आमंत्रित किया दशहरे उत्सव को मज़ेदार कॉमेडी और हंसी से भरने जा रही है गिप्पी ग्रेवाल स्टारर फिल्म "मौजां ही मौजां" गेहूँ के स्टॉक में हेराफेरी के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा डी.एफ.एस.सी, दो इंस्पेक्टर और तीन आढ़तियों के खि़लाफ़ केस दर्ज पंजाब के गाँव नवां पिंड सरदारां ने जीता बैस्ट टूरिज्म विलेज ऑफ इंडिया 2023 अवॉर्ड सिख नेशनल कॉलेज चरण कंवल बंगा में डिग्री वितरण समारोह का आयोजन शहीदों के परिजनों को देश के 140 करोड़ लोग 1-1 रुपया आर्थिक मदद दें : वीरेश शांडिल्य पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ लीवर एंड बिलियरी साइंसेज़ में जल्द शुरू होगी लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने सीमा से सटे गांवों के लोगों के हौंसले को सराहा धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शराब व माँस की बिक्री पर लगे प्रतिबंधः वीरेश शांडिल्य अप्रैल 2022 से अब तक पी.एस.पी.सी.एल और पी.एस.टी.सी.एल द्वारा 4151 नौकरियाँ प्रदान की गईं- हरभजन सिंह ई.टी.ओ. खरीफ मंडीकरण सीजन 2023-24 के लिए सभी पुख़्ता प्रबंध मुकम्मल: लाल चंद कटारूचक्क शाहपुर विस क्षेत्र में हर घर नल और जल पहुंचेगा: केवल सिंह पठानिया शहीद प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास: मुख्य मंत्री की तरफ से कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने श्रद्धा के फूल किए भेंट प्राकृतिक कृषि पद्धति से मज़बूत होगी किसानों की आर्थिकी : शिव प्रताप शुक्ल

 

''परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार बुधवार को 90वें दिन जिला हिसार के उकलाना व नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के गांवों राखी शाहपुर, गामडा, हैबतपुर, खेड़ी जालान, खेड़ी लोहचब व कापड़ों में पहुंची

जिस तरह का विश्वास आज जनता इनेलो में जता रही है उससे एक बात पक्की है कि 2024 में किसान, कमेरे की पार्टी इनेलो की सरकार बनना तय है

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 31 May 2023

इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा ने जिला हिसार में एक अलग माहौल कायम कर दिया है। यह यात्रा जहां भी इस जिले के जिस भी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची तो लोगों ने बड़े गर्मजोशी के साथ इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का न केवल स्वागत किया बल्कि खुद भी कदमताल करते हुए यात्रा में आगे बढ़े। 

बुधवार को यह यात्रा उकलाना व नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के गांवों राखी शाहपुर, गामडा, हैबतपुर, खेड़ी जालान, खेड़ी लोहचब व कापड़ों में पहुंची। इन सभी गांवों में ग्रामीणों खासकर बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने मंगलगीत गाकर यात्रा का स्वागत किया। इस समर्थन के प्रति लोगों का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी के स्नेह और समर्थन से अब यह बात प्रमाणित हो चुकी है यह वक्त केवल बदलाव का ही नहीं बल्कि इनेलो की सरकार आने का है।

 अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पहलवान खिलाडिय़ों द्वारा अपने मेडल गंगा में प्रवाह न करने के फैंसले को सही ठहराते हुए कहा कि कभी भी खिलाडिय़ों को मायूस नहीं होना चाहिए। जब खिलाड़ी का हौंसला बड़ा होता है तभी पदक जीतता है। मेडल को प्रवाह करने से भाजपा खिलाडिय़ों के साथ न्याय नहीं करने वाली। 

न्याय लेने के लिए लडऩा पड़ता है और लड़ वो ही सकता है जिसमें हौंसला होता है। हम अपनी पहलवान बेटियों का हौंसला गिरने नहीं देंगे और इस लड़ाई में जो जिम्मेवारी खिलाड़ी हमारी लगाएंगे उसे पूरी तरह निभाएंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जब पार्लियामेंट का उदघाटन कर रहे थे तब जंतर-मंतर पर पहलवान बेटियों के साथ जिस तरह की बदस्लूकी और अत्याचार किया गया वो बेहद निंदनीय है। पहलवान बेटियां हमारे देश की इज्जत है। इस पूरे प्रकर्ण को लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की बहुत बदनामी और बेइज्जती हो रही है। 

जब इन्हीं पहलवानों ने देश के लिए पदक जीते थे तब प्रधानमंत्री इनको अपने पास बुलाकर बधाई देते थे और इनका हौंसला बढ़ाते थे। अब भी प्रधानमंत्री को पहलवानों को अपने पास बुलाकर उनकी बात सुननी चाहिए और दरिंदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

पहलवान बेटियों का अगर इस तरह से अपमान होगा तो कोई भी मां-बाप अपनी बेटियों को आगे आने वाले समय में खेल के मैदान में नहीं भेजेगा। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज पूरे देश में अघोषित इमरजेंसी लागू है। 

भाजपा द्वारा प्रजातंत्र को तार तार किया जा रहा है। प्रजातंत्र का यह तरीका नहीं है। प्रजातंत्र में लोगों की बात सुनी जाती है न की दबाई जाती है। देश और प्रदेश के लोग ऐसे खराब माहौल और हालातों को लेकर बेहद गुस्से में हैं और आने वाले समय में इसका खामियाजा भाजपा को भूगतना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि वे अपनी यात्रा के दौरान लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं और लोग अपनी समस्याओं को उनके सामने खुल कर रख रहे हैं। लोगों को अब एक उम्मीद बंधनी शुरू हो गई है कि आज प्रदेश में उनकी बात सुनने वाली एक मात्र इनेलो पार्टी है। लोग कांग्रेस और भाजपा गठबध्ंान सरकार को जम कर कोस रहे हैं। 

लोग बताते हैं कि 10 साल के कांग्रेस के राज में और अब भाजपा गठबंधन के राज में उन्हें सिवाय झूठे वादों के कुछ नहीं मिला। लोग कह रहे हैं कि अब वो कांग्रेस और भाजपा गठबंधन के झूठे प्रचार के झांसे में नहीं आएंगे। पिछले लगभग अठारह साल से प्रदेश की जनता शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, अच्छी सड़कें, रोजी, रोटी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। 

जिस तरह का विश्वास आज जनता हमारे उपर जता रही है उससे एक बात पक्की है कि 2024 में किसान, कमेरे की पार्टी इनेलो की सरकार बनना तय है।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD