Tuesday, 26 September 2023

 

 

खास खबरें दशहरा कमेटी ने किया गणपति विसर्जन यात्रा का स्वागत विजीलैंस द्वारा पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और अन्यों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज, तीन मुलजिम गिरफ़्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के लिए वेबसाइट और प्रोमो जारी किया वामिका गब्बी ने चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली में अपनी भूमिका के लिए फीबी वालर ब्रिज से प्रेरणा ली राज्य में फ़सलीय विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए मशरूम उत्पादकों की समस्याओं को जल्दी दूर करेंगे: चेतन सिंह जौड़ामाजरा ‘मैं अभय सिंह को तुम्हें सौंपता हूं, अभय सिंह के हाथ मजबूत करो और कामयाब बनाओ : चौ. ओम प्रकाश चौटाला सांसद मनीष तिवारी ने किया श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा “प्रभु भक्ति एवं अपने किरदार को प्राथमिकता देकर मानव जीवन को सुंदर बनाया जा सकता है” - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज नई फिल्म 'हम तुम्हें चाहते हैं' के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है जनमेजाया सिंह प्रधानमंत्री ने नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई किश्तवाड़ के वरवान में शानदार वरवान महोत्सव का आयोजन किया गया ई-गवर्नेंस सेवा वितरण में जम्मू-कश्मीर देश में शीर्ष पर है डीडीडी चेयरपर्सन रामबन ने ऊपरी दलवाह गुज्जर गली में ट्यूबवेल पर काम शुरू किया जिला सांबा में दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों के बीच सहायक उपकरण वितरित किए गए घरोह में अंडर-19 लड़को की खेल प्रतियोगिताएं शुरू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का शुभारंभ कर उत्सव का ब्रॉशर जारी किया राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल स्कूल की नन्हीं छात्राओं ने आपदा राहत कोष में किया अंशदान गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब का अंबाला में अपने आवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया सूबेदार छनाख सिंह ने मार्किट कमेटी गहरी मंडी का संभाला पदभार पौष्टिक भोजन ही मनुष्य के जीवन का आधार: ब्रम शंकर जिंपा

 

नए सीसीटीवी फुटेज में साहिल को हत्या से पहले अपराध स्थल पर एक दोस्त से बात करते हुए देखा गया

Crime News India, Police, Crime News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 30 May 2023

दिल्ली में रविवार शाम को साहिल ने अपनी कथित प्रेमिका साक्षी की निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के वीडियो के अलावा साहिल का एक और नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। नये सीसीटीवी फुटेज में आरोपी साहिल को साक्षी के आने से कुछ मिनट पहले अपराध स्थल पर एक दोस्त के साथ बातचीत करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में साहिल उसी जगह आकाश से बात कर रहा है, जहां उसने बाद में साक्षी की हत्या की थी।

वीडियो में देखा जा सकता है कि साहिल आकाश से कुछ देर बात करता है और फिर वह व्यक्ति वहां से चला जाता है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा लगता है कि साहिल वहां नाबालिग साक्षी का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने कहा कि साक्षी अपने दोस्त के बेटे की बर्थडे पार्टी में जा रही थी, तभी उस पर हमला किया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि साहिल ठीक उसी जगह पर आकाश से बातचीत कर रहा था, जहां उसने नाबालिगकी हत्या की थी।

आरोपी साहिल फ्रिज-एसी रिपेयरिंग मैकेनिक के रूप में काम करता है। पुलिस ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उसकी चाची के घर से गिरफ्तार किया। निर्मम हत्या का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नीले रंग की टी-शर्ट पहने साहिल लड़की को चाकू मारते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में देखा जा सकता है मौके पर करीब सात से आठ लोग मौजूद हैं।

गहरे लाल रंग की शर्ट पहने एक व्यक्ति बीच-बचाव करने की कोशिश करता है, लेकिन साहिल उसे दूर धकेल देता है। वीडियो में, साहिल लड़की को चाकू मारता रहता है, साथ ही आसपास खड़े लोगों को धमकी भी देता है, जिससे वे तितर-बितर हो जाते हैं। चाकू घोंपने के बाद, साहिल ने लड़की को कई बार लात मारी और फिर उस पर पांच बार बड़े पत्थर से वार किया। वह कुछ देर के लिए मौके से चला जाता है और फिर शीघ्र ही लौट आता है। 

वीडियो के अनुसार, वह एक बार फिर से लड़की पर पत्थर से हमला करता है, उसे कई बार लात मारता है और फिर अंत में चला जाता है। अधिकारी ने कहा, मृतक अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने जा रही थी, तभी साहिल ने उसे रोका और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। पीड़िता के पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD