Thursday, 21 September 2023

 

 

खास खबरें गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर सरकारी फाइलों का निपटान किया दिमाग से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट-जम्मू के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया किश्तवाड़ प्रशासन वरवान महोत्सव-2023 की मेजबानी हेतु तैयार उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने ग्रामीण विकास क्षेत्र के कार्यों, योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अक्तूबर तक कचरे का 100 प्रतिषत पृथक्करण करने पर बल दिया जम्मू-कश्मीर निवेश हेतु सूर्योदय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं : राजीव राय भटनागर रामबन में ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई उपायुक्त विशेष महाजन ने खलैनी ब्लॉक का दौरा किया सरकारी गांधी नगर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त जम्मू ने दिए जांच के आदेश पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल जीसीडब्ल्यू एमए रोड पर विज्ञान कार्यक्रम आयोजित, सौरभ भगत ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में ए. एस. आई. गिरफ्तार विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्चा जाये : बलकार सिंह लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा मगनरेगा के अधीन काम करते मुलाजिमों को ईएसआई के दायरे में लाने के हुक्म उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विकास गतिविधियों, केंद्रीय और केंद्रशासित प्रदेश योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

 

कानूनी दायरे में आएंगे प्रदेश के इमीग्रेशन सेंटर, कानून बनाने के लिए किया जा रहा अध्ययन : गृह मंत्री अनिल विज

कबूतरबाजी मामलों के लिए गठित नई एसआईटी अब तक 160 मुकद्दमें दर्ज कर 45 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है : मंत्री अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 May 2023

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि कबूतरबाजी एक गंभीर समस्या है और हम चाहते हैं कि इमीग्रेशन सेंटरों पर भी कोई न कोई पाबंदी हो। इसके लिए कानून बने और आसपास के प्रदेशों व केन्द्र का भी अध्ययन किया जा रहा है ताकि इसके लिए कानून बनाकर इन सेंटरों पर लगाम लगाई जा सके।

श्री विज मंगलवार अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा इमीग्रेशन सेंटरों पर लगाम लगाने के लिए कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही कानून भी बनाया जाएगा ताकि कबूतरबाजी के मामलों को रोका जा सके। 

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्होंने पहले भी कबूतरबाजी के मामलों को रोकने के लिए आईजी भारती अरोड़ा की अध्यक्षता में एसआईटी बनाई थी और लगभग 550 लोगों को कबूतरबाजी के मामले में गिरफ्तार भी किया गया था। अब दोबारा 17 अप्रैल 2023 को अम्बाला रेंज के आईजी सिबास कबिराज की अध्यक्षता में एसआईटी बनाई गई है जिसमें अम्बाला पुलिस अधीक्षक व कैथल पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। यह एसआईटी आज तक कबूतरबाजी मामले के तहत 160 मुकदमें दर्ज कर 45 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

आने वाली पीढ़ियों के लिए जल जरूरी, धरती को रिचार्ज करना जरूरी : गृह मंत्री अनिल विज

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हर लोकसभा मे 75 अमृत सरोवर बनाने की बात कही है इसका स्वागत करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि धरती को रिचार्ज करना बहुत जरूरी है, आने वाली पीढ़ियों व जीवन के लिए जल है, उसे बचाना बहुत जरूरी है, हम इसका दोहन तो बहुत कर रहे हैं लेकिन हम रिचार्ज नहीं कर रहे। 

इसलिए हमारे विवेकशील प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने हर लोकसभा क्षेत्र में 75 अमृत सरोवर बनाने की बात कही है। हरियाणा भी बना रहा है और अम्बाला छावनी में पंजोखरा साहिब गांव में अमृत सरोवर के तहत तालाब का जीर्णोद्धार किया गया है जिसका उदघाटन उन्होंने किया था, हम और भी ऐसे सरोवर बना रहे हैं।

पुलिस पर दर्ज मामले में हो रही जांच : अनिल विज

हरियाणा के मेवात मे गौ राक्षकों की हत्या के मामले मे राजस्थान पुलिस ने हरियाणा पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज़ किया ही इस पर गृह मंत्री विज ने कहा कि मामले दर्ज होते रहते हैं और इनका समाधान भी होता है। जो जांच हो रही है उसमें अलग-अलग एफआईआर दर्ज हैं। 

अब वो अंजाम तक पहुंचेगी क्योंकि उनकी जांच हो रही है और जांच के बाद ही किसी तथ्य तक पहुंचा जा सकता है।

आम आदमी पार्टी पर मंत्री विज का तंज “शक्तिहीन क्या शक्ति प्रदर्शन करेगा”

केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आम आदमी पार्टी के दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन पर गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि शक्ति प्रदर्शन वही करेगा जिसके पास शक्ति होंगी, शक्तिहीन क्या शक्तिप्रदर्शन करेगा। वही इसी अध्यादेश के मामले मे एक मीटिंग मे कांग्रेस केजरीवाल के मामले में बंटी नजर आई, इस पर विज ने कहा कि केजरीवाल व कांग्रेस सुबह इकट्ठे होते है और शाम को अलग अलग हो जाते है इसीलिए लोगो ने इन को गंभीरता से लेना बंद कर दिया है।

वही इनेलो नेता अभय चौटाला ने कहा है कि उनके पास दस विधायक होते तो वे अपनी सरकार बनाते इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि सपने लेने पर कोई टैक्स नहीं है और अभय चौटाला जी भी सपने ले रहे हैं और यह सपने लेते रहें।  

लोकतंत्र के मंदिर पर गलत ब्यानबाजी पर विज खफा, कहा “ऐसे लोगों को राजनीति से पूरी तरह से निष्काषित कर देना चाहिए” 

आरजेडी ने नये संसद भवन बारे ट्वीट कर उसकी तुलना ताबूत से की है इस पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि इससे ज्यादा शर्मनाक बात हो नहीं सकती कि लोकतंत्र के इस मंदिर को आप इस तरह की उपमाएं दो। ऐसे लोगों को राजनीति से पूरी तरह से निष्काषित कर देना चाहिए चाहे वह किसी भी पार्टी से हों। 

जनता को भी पूरी तरह से ऐसे लोगों का बहिष्कार कर देना चाहिए जो लोकतंत्र के मंदिर के बारे में ऐसी अपमानजनक शब्दावली का प्रयोग करते हैं।

अपने आवास पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए

गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपने निवास स्थान पर विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को भी सुना और कुछ समस्याओं के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों को फोन कर इन समस्याओं का निपटान करने के निर्देश भी दिए। गांव कौंकपुर से आए राजू ने गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की कार्यप्रणाली के तहत एक गीत भी तैयार किया और उसे सुनाया। 

सिरसा से फरियादी ने युवक के साथ हुई मारपीट के बाद उस द्वारा सुसाईड किए जाने की शिकायत रखी, उसने गृहमंत्री को यह भी बताया कि इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में कर रखी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। गृहमंत्री ने मामले में सिरसा पुलिस अधीक्षक को फोन कर मामले में संलिप्त आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

सुरजमुखी खरीद का केन्द्र अम्बाला में स्थापित होने बारे उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को फोन करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को अपनी सुरजमुखी की फसल बेचने में सुगमता हो सके। बाजीगर कालोनी अम्बाला छावनी से आए विक्की व उनके क्षेत्र से आए लोगों ने उनके एरिया में हो रहे विकास कार्यों के लिए गृहमंत्री का दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया। 

नन्हेड़ा से आए लोगों ने नाला पक्का करने व मोहड़ा से आए लोगों ने सीवरेज व्यवस्था बारे अपनी समस्या रखी। इस मौके पर मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, किरण पाल चौहान, अजय पराशर, विपिन खन्ना, जसबीर जस्सी, श्याम अरोड़ा, डीएसपी रजनीश शर्मा के साथ-साथ अन्य मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD