Saturday, 23 September 2023

 

 

खास खबरें केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर ही आम आदमी पार्टी में हुआ शामिल : अरुण नारंग जमीन को लेकर कलयुगी बेटे ने मां और बुआ को बुरी तरह पीटा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाडेल व्यू बिल्डिंग का शिलान्यास किया नेवा तकनीक से वैधानिक प्रक्रियाएं आम लोगों तक आसानी के साथ पहुँचेंगी: संधवां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब पुलिस की कार्यकुशलता में और विस्तार करने के लिए आरटीफिशल इंटेलिजेंस की शमूलियत का ऐलान सदन में झूठ बोलकर सरकार ज़मीनी हक़ीक़त को बदल नहीं सकती हैं : जयराम ठाकुर पंजाब के ग्रामीण ज़मीन मालिकों को और सशक्त बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर पूरी तरह तैयार उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अंशदान टीबी, एचआईवी उन्मूलन के लिए युवाओं ने लगाई दौड़ एलपीयू द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रिटेल आउटलेट डीलरों को ट्रेनिंग अभय सिंह चौटाला ने रैली स्थल पर पहुंच तैयारियों का लिया जायजा लाइट्स, कैमरा, बिज़नेस: 6 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जो सिल्वर स्क्रीन से परे बिज़नेस में भी चमकीं रयात बाहरा युनिवर्सिटी में अैमी विरक ने हिट्ट गीतों के साथ किया विद्यार्थियों का मनोरंजन कोरोना कर्मियों से मिले जयराम ठाकुर, कर्मी बोले लोगों के पास शिमला आने का किराया भी नहीं है मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नेवा एप्लीकेशन की शुरुआत, अब से कागज़-रहित होगा विधान सभा का कामकाज पंजाब विधान सभा का समूचा कामकाज पूर्ण तौर पर डिजिटल और पेपरलेस तरीके से होगाः स्पीकर कुलतार सिंह संधवां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लोगों के साथ सीधा संबंध बढ़ाने के लिए नये WhatsApp चैनल की शुरुआत WhatsApp चैनल के लिंक पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने डाक्टर से 1 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष में पत्रकार निर्भय सिंह को किया गिरफ़्तार हरजोत सिंह बैंस के अथक प्रयत्नों स्वरूप नंगल में भारी जाम की समस्या से मिली राहत शेखर खनिजो और रीम शेख का नया गीत 'तेरा ही नशा' बना दर्शकों के लिए लव ऐन्थम तकनीकी शिक्षा विभाग, पंजाब द्वारा 9 नये आधुनिक कोर्सों की शुरुआत : हरजोत सिंह बैंस

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 89वें दिन जिला हिसार के नारनौंद हलका के गांव खांडा खेड़ी, पेटवाड़, नारनौंद व बुडाना पहुंची

परिवर्तन यात्रा प्रतिदिन नए आयाम स्थापित कर रही है और लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति लगातार बढ़ रही है

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हिसार , 30 May 2023

इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में परिवर्तन का दौर शुरू हो चुका है और निश्चित तौर पर यह बदलाव प्रदेश के साथ साथ पूरे देश में दिखाई देगा। वे मंगलवार को अपनी पदयात्रा के तहत जिला हिसार के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित ग्रामीण सभाओं को संबोधित कर रहे थे। 

उनकी यह यात्रा गांव खांडा खेडी़, पेटवाड़, नारनौंद व बुडाना पहुंची जहां ग्रामीणों ने बड़े जोश के साथ उनकी यात्रा का स्वागत किया। इस स्वागत से अभिभूत हुए अभय चौटाला ने कहा कि इस स्वागत से उनका ही नहीं बल्कि उनके साथ चलने वाले हजारों लोगों का मनोबल बढ़ा है।

अभय चौटाला ने कहा कि परिवर्तन यात्रा प्रतिदिन नए आयाम स्थापित कर रही है और लोगों की भारी संख्या में उपस्थिति लगातार बढ़ रही है। हररोज हजारों लोगों से सीधे संवाद करने का ही असर है कि आज समूचे प्रदेश में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों के साथ साथ सभी वर्गों का विश्वास इनेलो पार्टी के साथ बना है। 

यात्रा को पूरे हरियाणा भर में मिल रहे भारी समर्थन से इनेलो के सभी कार्यकर्ताओं में नए रक्त का संचार हुआ है और पार्टी से जुड़े सभी लोग पूरे उत्साह के साथ लोगों के बीच में हैं। उन्होंने केंद्र व प्रदेश की गठबंधन सरकार की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश का किसान स्वयं को लूटा और ठगा हुआ महसूस कर रहा है। 

झूठे वादों का झुनझुना थमा कर जहां केंद्र और प्रदेश की सरकार ने किसानों को ठगा है तो वहीं मौसम की मार से वह लुट गया है। खेती घाटे का सौदा बन गई है और फसलों को लेकर हो रहे नुकसान के कारण वह और कर्जदार हो गया है। 

किसानों की यह स्थिति उस वक्त है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पूर्व किसानों की आय को दोगुणा करने का वादा किया था लेकिन आय तो नहीं बढ़ी मगर कर्जा कई गुणा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पहले 10 साल कांग्रेस और उसके बाद भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने प्रदेश को जमकर लूटा है। 

आज प्रदेश की हालत यह है कि चारों तरफ भय, लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं बची है। बिजली पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। सडक़ें टूटी पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लोग खुल कर बताते हैं कि कांग्रेस की सरकार में भी उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं था और इस भाजपा गठबंधन सरकार में भी उनके हालात बद से बदतर हो गए हैं। 

लोग अब चौ. ओम प्रकाश चौटाला को याद कर रहे हैं और कहते हैं कि उनके राज में वो मुख्यमंत्री रहते स्वयं गावों में आते थे और उनकी समस्याओं का तुरंत निवारण करते थे। अब आने वाले समय में दोबारा से किसान कमेरे की पार्टी इनेलो को वोट देकर किसान और कमेरों का राज स्थापित करेंगे। 

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस यात्रा के दौरान लोगों के साथ हुई बातचीत के अनुभव से कह रहे हैं कि 2024 में सौ ही फीसदी इनेलो की सरकार बनेगी। 

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD