Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

'आप' ने मजीठा विधानसभा क्षेत्र में फैलाया पैर, पार्टी में शामिल हुए इलाके के कई स्थानीय नेता

पंजाब की जनता पारंपरिक पार्टियों से नाखुश, लोग मान सरकार के काम से पूरी तरह संतुष्ट - हरचंद सिंह बरसट

Harchand Singh Barsat, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 May 2023

मजीठा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी मजबूत हो रही है। सोमवार को चंडीगढ़ आप मुख्यालय में मजीठा विधानसभा क्षेत्र के कई स्थानीय नेता आप में शामिल हो गए। 

सभी नेताओं को 'आप' पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया। इस अवसर पर अपने संबोधन में हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि पारंपरिक पार्टियों ने पंजाब को अब तक सिर्फ लूटा है। 

लेकिन अब आम आदमी पार्टी को मौका देने के बाद लोग ईमानदार मान के काम से पूरी तरह संतुष्ट हैं। यही वजह है कि पूरे पंजाब में लोग लगातार आप में शामिल हो रहे हैं।

अकाली-भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बरसट ने कहा कि सभी पारंपरिक पार्टियों ने अपने निजी हितों के लिए पंजाब को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। यही वजह है कि पंजाबियों ने इन लोगों को नकार कर खुद को मौका दिया और भ्रष्ट लोगों को  राजनीति से बेदखल कर दिया है। 

उन्होंने मान सरकार के कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि पंजाब को फिर से रंगला बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान दिन-रात काम कर रहे हैं। प्रदेश के किसानों और युवाओं के समृद्ध भविष्य को लेकर सरकार गंभीर है। रोजगार का मामला हो या प्रदेश के संसाधनों को बचाने का, मान सरकार हर मोर्चे पर पंजाबियों की उम्मीदों पर खरी उतर रही है।

इस मौके पर परमजीत सिंह(एमसी अध्यक्ष), सुखजिंदर सिंह बिट्टू, जोधा सिंह(वार्ड प्रभारी), कुलजीत सिंह, गुरविंदर सिंह (पूर्व सरपंच), हरदेव सिंह (पूर्व सदस्य), हरजिंदर सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उपरोक्त सभी का पार्टी में औपचारिक रूप से स्वागत करते हुए हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि आम आदमी पार्टी में सभी नेताओं के सम्मान का हमेशा ख्याल रखा जाएगा। इस मौके गुरदेव सिंह लाखना पंजाब सचिव, गुरविंदर सिंह अध्यक्ष तरनतारन, जसप्रीत सिंह अध्यक्ष अमृतसर और रणजीत सिंह चीमा भी मौजूद रहे।

 

Tags: Harchand Singh Barsat , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD