Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने बरसातों के मद्देनजर शहर में नालों की सफाई की करवाई शुरुआत

कहा, नालों की सफाई के दौरान फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी को बनाया जाएगा यकीनी

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 27 May 2023

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने बरसातों के मद्देनजर आज शहर के नालों की सफाई की शुरुआत करवाते हुए कहा कि शहर को साफ सुथरा रखना हमारी मुख्य प्राथमिकता है और नगर निगम होशियारपुर अपनी जिम्मेदारी बड़ी ही बाखूबी तरह से निभा रही है। उन्होंने आज बहादुरपुर सी.आई.ए स्टाफ की बैकसाइड व संत नगर से गुजरते नालों की मैनयूल तरीके से सफाई की शुरुआत करवाई। 

इस सफाई अभियान के दौरान उन्होंने भी श्रमदान किया। उन्होंने कहा कि शहर के 7 लाख रुपए की लागत से शहर के 10 नालों की सफाई करवाई जा रही है। इस दौरान मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी व सहायक कमिश्नर नगर निगम संदीप तिवाड़ी भी मौजूद थे।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस दौरान नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसातों से पहले शहर के नालों की सफाई को यकीनी बनाया जाए। 

उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा बनाने में कोई कसर न छोड़ी जाए, इस लिए यह यकीनी बनाया जाए कि तय समय पर ही हर कार्य पूरा हो। उन्होंने अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए और कहा कि पंजाब सरकार की ओर से उन्हें हर जरुरी सहायता मुहैया करवाई जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि लोगों तक हर सुविधा बेहतर ढंग से पहुंचे, इस लिए नालों की सफाई के दौरान फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी को यकीनी बनाया गया है, ताकि सुचारु  रुप से सफाई कार्य को यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि नालों की सफाई के दौरान अधिकारी रोजाना इसका निरीक्षण करेंगे। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य के दौरान कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है और विकास कार्यों को लेकर किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अन्य विकास प्रोजैक्टों को भी तय समय पर शुरु किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि होशियारपुर के बहुपक्षीय विकास को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और आधारभूत ढांचे से लेकर शहर के सौंदर्यीकरण को लेकर विकास कार्य लगातार चलते रहेंगे। इस मौके पर फाइनांस कमेटी के चेयरमैन बलविंदर बिंदी, पार्षद सुरिंदर पाल भट्टी, मोनिका कतना, प्रदीप बिट्टू, मुखी राम, एडवोकेट अमरजोत, चंदन लक्की के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

                                                                                                     

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD