Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

प्रदेश को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाना राज्य सरकार का ध्येयः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

शिमला में आयोजित हिमाचल आइकॉन्स-2023 कार्यक्रम की अध्यक्षता की

Mukesh Agnihotri, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 27 May 2023

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज यहां प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र समूह अमर उजाला द्वारा आयोजित हिमाचल आइकॉन्स-2023 कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कांग्रेस पार्टी द्वारा दी गई सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण कर रही है। इन गारंटियों को लागू करना हमारा राजधर्म है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य के 1.36 लाख से अधिक कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना प्रदान कर उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है।उन्होंने प्रदेश के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. यशवन्त सिंह परमार व वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रदेश ने सेब, पर्यटन व ऊर्जा राज्य के रूप में अपनी अलग पहचान कायम की है। वर्तमान प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

प्रदेश सरकार द्वारा ई-वाहनों को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। सार्वजनिक परिवहन में ई-वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए उपदान का प्रावधान किया गया है। सरकार प्रदेश के वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के लिए दृढ़ प्रयास कर रही है। इसके दृष्टिगत जल उपकर का प्रावधान किया गया है।

उन्होंने कहा कि जल, राज्य का विषय है, इसलिए जल उपकर लगाना प्रदेश सरकार का अधिकार है। इसके लिए हर स्तर पर कानूनी पैरवी की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई योजनाओं का सुदृढ़ीकरण व नई सिंचाई योजनाएं कार्यान्वित करना सरकार की प्रमुखता है। उन्होंने सहकारिता तथा प्रदेश के मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं को प्रदान की जा रही सुविधाओं के उन्नयन व आधुनिकीकरण की भी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंनंकहा कि राज्य सरकार ने उन वाहन मालिकों के लिए वाहन पंजीकरण करवाने का अवसर प्रदान किया है, जिन्होंने अभी तक अपने वाहन पंजीकृत नहीं करवाए हैं। 

इस पहल के तहत वे अपने दोपहिया, ट्रैक्टर, पोकलेन, जेसीबी व अन्य चार पहिया वाहनों का बिना किसी जुर्माने के पंजीकरण करवा सकते हैं। वाहन पंजीकरण के अलावा सरकार ने बकाएदारों के लिए पैसेंजर एण्ड गुडस टैक्स (पीजीटी) पर जुर्माना माफ करने का निर्णय लिया है। पीजीटी डिफाल्टर 30 जून, 2023 तक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि विगत 75 वर्षों में अमर उजाला समूह का शानदार सफर रहा है। समूह द्वारा अपने सामाजिक सरोकारों का निर्वहन वखूबी सुनिश्चित किया जा रहा है।

उप-मुख्यमंत्री ने अमर उजाला समूह द्वारा हिमाचल आइकॉन्स-2023 पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। उन्होंने उद्यम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले व्यक्तियों और संस्थानों को सम्मानित किया। इससे पूर्व, अमर उजाला के स्थानीय सम्पादक राकेश भट्ट ने उप-मुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। 

उन्होंने कहा कि अमर उजाला अपने नैतिक मूल्यों के निर्वहन के लिए निरंतर प्रयासरत है। सामाजिक उत्थान तथा नशा निवारण जागरूकता के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अमर उजाला समूह के महाप्रबन्धक अमित मिश्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अमर उजाला समूह के उपाध्यक्ष (विपणन) मोहित शर्मा, यूनिट प्रमुख धीरज रोमन, वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Agnihotri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD