Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित शैमराक स्कूल में अवार्ड सैरेमनी का आयोजन श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति की ऑफिसियल वेबसाइट भी लांच की गई दिगांगना सूर्यवंशी 'कृष्णा फ्रॉम बृंदावनम' के लिए तैयार

 

आखिर कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है? - अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 May 2023

संसद के उद्घाटन को लेकर जारी विवाद के बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने सेंगोल को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा दिए गए बयान की कड़ी आलोचना करते हुए सवाल पूछा है कि आखिर कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है?

अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर सेंगोल के अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन की पराकाष्ठा है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय महžव और देश की आजादी से जुड़े एक महत्वपूर्ण तथ्य की अनदेखी करने और उसका अपमान करने का घोर पाप किया है। 

भारत की महान विरासत और परंपराओं की गहरी समझ रखने वाला व्यक्ति ही यह सुनिश्चित कर सकता था कि इस तरह की महत्वपूर्ण घटना को इतिहास में उचित स्थान दिया जाए जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के प्रतीक के तौर पर 1947 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री को सौंपे गए सत्ता हस्तांतरण की प्रतीक सेंगोल को नई संसद में रखे जाने का निर्णय लिया है जोकि अत्यंत प्रशंसनीय है।

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा कि, अब कांग्रेस ने एक और शर्मनाक काम किया है। थिरुवथुरई अधीनम, जो शैव मत का एक पवित्र मठ है, उन्होंने खुद देश की स्वतंत्रता के वक्त सेंगोल की अहमियत के बारे में बताया था। कांग्रेस अब अधीनम मठ के इतिहास को ही फर्जी करार दे रही है! कांग्रेस को अपने व्यवहार पर विचार करना चाहिए।

शाह ने कांग्रेस की कटु आलोचना करते हुए एक और ट्वीट में कहा कि आखिर कांग्रेस पार्टी भारतीय परंपराओं और संस्कृति से इतनी नफरत क्यों करती है? भारत की स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में तमिलनाडु के एक पवित्र शैव मठ द्वारा पंडित नेहरू को एक पवित्र सेंगोल (राजदंड) दिया गया था, लेकिन इसे 'वॉकिंग स्टिक' के रूप में एक संग्रहालय में भेज दिया गया।

दरअसल, अमित शाह ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर ये तीखे हमले किए जिसमें कांग्रेस नेता ने यह दावा किया था कि इस बात का कोई दस्तावेजी सबूत नहीं है कि माउंटबेटन, सी राजगोपालाचारी और पंडित नेहरू ने सेंगोल को सत्ता हस्तांतरण का प्रतीक कहा था।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD