Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने 66 केवी सब स्टेशन कल्याणपुर के उपभोक्ताओं को समर्पित किया

राज्य भर में 20 एमवीए पावर ट्रांसफ़ॉर्मरों वाले 40 नए 66 केवी सब स्टेशन स्थापित किये जा रहे: ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 26 May 2023

पंजाब के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने शुक्रवार को यहाँ सब-डिवीजऩ टांडा और भोगपुर के उपभोक्ताओं को 66 के.वी सब स्टेशन गाँव कल्याणपुर समर्पित किया।हरभजन सिंह ई.टी.ओ के साथ विधायक उड़मार टांडा जसवीर सिंह राजा गिल, विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घूम्मन, चीफ़ इंजीनियर डिस्ट्रीब्यूशन नॉर्थ जालंधर (पी.एस.पी.सी.एल.), इंजीनियर रमेश सारंगल और चीफ़ इंजीनियर ट्रांसमिशन लाईन इंजीनियर इन्दरजीत सिंह मौजूद थे।  

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने खुलासा किया कि इस 66 केवी सब स्टेशन कल्याणपुर में एक नया 12.5 एमवीए पावर ट्रांसफॉर्मर स्थापित किया गया है और इसको 132 केवी सब स्टेशन टांडा के चार 11 केवी फीडरों (कल्याणपुर, गिद्दड़पिंडी, जहूरा और सल्लण) और दो 11 केवी फीडरों (मुक्कलां और चक्क शकूर) 132 केवी सब स्टेशन भोगपुर के 6.83 एमवीए लोड़ को इस नये 66 केवी सब स्टेशन कल्याणपुर में शिफ्ट करने के लिए जोड़ा जा रहा है। इस प्रोजैक्ट की कुल लागत 422.12 लाख रुपए रही।  

उन्होंने बताया कि ट्रांसफॉर्मर पर ओवरलोड होने के कारण, ख़ासकर धान की बिजाई के सीजन/गर्मियों में, बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही थी। अब, यह नया सब स्टेशन अन्य सब स्टेशनों पर बोझ को घटाएगा और आदमपुर हलके के 6 गाँवों और उड़मार हलके के 8 गाँवों समेत 14 गाँवों के उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई बढ़ाएगा।  

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार राज्य के लोगों को निर्विघ्न बिजली सप्लाई यकीनी बनाने के लिए हर संभव यत्न कर रही है। इसलिए मौजूदा सब स्टेशनों का लोड़ घटाने के लिए राज्य भर में नये सब स्टेशनों का उद्घाटन किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली सप्लाई मुहैया करवाई जा सके।  

उन्होंने कहा कि राज्य भर में 20 एमवीए पावर ट्रांसफ़ॉर्मरों वाले 40 नये 66 केवी सब स्टेशन स्थापित किये जा रहे हैं, जिनमें दक्षिणी ज़ोन में 13, केंद्रीय ज़ोन में 12, पश्चिमी ज़ोन में 6 बॉर्डर ज़ोन में 5 और उत्तरी ज़ोन में 4 हैं। इसके अलावा, पंजाब के 35 नंबर 66 केवी सब स्टेशनों पर 20 एमवीए अतिरिक्त पावर ट्रांसफॉर्मर लगाए जा रहे हैं।  

इसी तरह, कुल 82 पावर ट्रांसफ़ॉर्मरों को 16/20 एमवीए से 25/31.5 एमवीए तक और 23 अन्य पावर ट्रांसफ़ॉर्मरों को 10/12.5 एमवीए से 16/20 एमवीए तक बढ़ाया जा रहा है।ऊर्जा मंत्री ने कहा कि धान की बिजाई के इस सीजन के दौरान सरकार किसानों को 8 घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई यकीनी बनाएगी।  

उन्होंने तैयारियों का जायज़ा लिया और सम्बन्धित अधिकारियों को सभी ट्रांसफ़ॉर्मरों और ट्रांसमिशन लाईनों की जांच करने और यदि कोई कमी है तो तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि 20 मई से 31 मई तक धान की सीधी बिजाई के लिए हरेक कृषि फीडर को आठ घंटे बिजली सप्लाई दी जा रही है।  

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD