Tuesday, 26 September 2023

 

 

खास खबरें दशहरा कमेटी ने किया गणपति विसर्जन यात्रा का स्वागत विजीलैंस द्वारा पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और अन्यों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार का केस दर्ज, तीन मुलजिम गिरफ़्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के लिए वेबसाइट और प्रोमो जारी किया वामिका गब्बी ने चार्ली चोपड़ा एंड द मिस्ट्री ऑफ सोलंग वैली में अपनी भूमिका के लिए फीबी वालर ब्रिज से प्रेरणा ली राज्य में फ़सलीय विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए मशरूम उत्पादकों की समस्याओं को जल्दी दूर करेंगे: चेतन सिंह जौड़ामाजरा ‘मैं अभय सिंह को तुम्हें सौंपता हूं, अभय सिंह के हाथ मजबूत करो और कामयाब बनाओ : चौ. ओम प्रकाश चौटाला सांसद मनीष तिवारी ने किया श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा “प्रभु भक्ति एवं अपने किरदार को प्राथमिकता देकर मानव जीवन को सुंदर बनाया जा सकता है” - निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज नई फिल्म 'हम तुम्हें चाहते हैं' के साथ बॉलीवुड में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है जनमेजाया सिंह प्रधानमंत्री ने नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई किश्तवाड़ के वरवान में शानदार वरवान महोत्सव का आयोजन किया गया ई-गवर्नेंस सेवा वितरण में जम्मू-कश्मीर देश में शीर्ष पर है डीडीडी चेयरपर्सन रामबन ने ऊपरी दलवाह गुज्जर गली में ट्यूबवेल पर काम शुरू किया जिला सांबा में दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों के बीच सहायक उपकरण वितरित किए गए घरोह में अंडर-19 लड़को की खेल प्रतियोगिताएं शुरू मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के पूर्वावलोकन कार्यक्रम का शुभारंभ कर उत्सव का ब्रॉशर जारी किया राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की लोरेटो कॉन्वेंट तारा हॉल स्कूल की नन्हीं छात्राओं ने आपदा राहत कोष में किया अंशदान गृह मंत्री अनिल विज ने भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब का अंबाला में अपने आवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया सूबेदार छनाख सिंह ने मार्किट कमेटी गहरी मंडी का संभाला पदभार पौष्टिक भोजन ही मनुष्य के जीवन का आधार: ब्रम शंकर जिंपा

 

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने द नॉलेज सिस्टम ऑफ इंडिया पुस्तक का विमोचन किया

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 24 May 2023

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने देश के गौरवशाली इतिहास को पुनः स्थापित करने के लिए साहस के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया भारत को विश्व गुरु के रूप में स्वीकार कर रही है और हमें भी इस भावना को स्वीकार करना चाहिए।राज्यपाल ने यह बात आज शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में ठाकुर राम सिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी द्वारा आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कही। 

इस अवसर पर उन्होंने डॉ. भाग चंद चौहान द्वारा लिखित पुस्तक द नॉलेज सिस्टम ऑफ इंडिया और डॉ. कंवर चंद्रदीप और राजीव कुमार द्वारा संपादित पुस्तक ऐन एंथोलोजी ऑफ डिस्कोर्सेज ऑन इंडिया का विमोचन किया।राज्यपाल ने कहा कि आज भारत दुनिया मंे नवाचार और ज्ञान सृजन में अग्रणी  है। उन्होंने कहा कि भारत के उच्च शिक्षा संस्थान, अनुसंधान प्रयोगशालाएं और प्रौद्योगिकी केंद्र विविध क्षेत्रों में देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि देश के युवा विज्ञान और प्रौद्योगिकी में नवीनतम प्रगति को अपनाकर अपने पूर्वजों की विरासत को अपना रहे हैं, जिससे परंपरा और आधुनिकता का एक अनूठा मिश्रण तैयार हो रहा है।उन्होंने कहा कि हमें अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन वेदों को विदेशी आक्रमणकारियों ने चरवाहों की भाषा कहा था, उन पर मैक्स मयूलर जैसे महान व्यक्ति ने विदेशों में ले जाकर शोध किया और हमें उनके बारे में शिक्षित किया। 

उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि उन्हें वर्तमान में जीने की जरूरत है तभी वे आज की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे वर्तमान की सोच से ही समाज और राष्ट्र के प्रति सही सोच अपना सकते हैं।इससे पूर्व, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के उपाध्यक्ष प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने कहा कि आक्रमणकारियों द्वारा लिखे गए लेखां के आधार पर भारत का इतिहास नहीं लिखा जा सकता है।उन्होंने कहा कि इतिहास के कई स्रोत हैं और जब हम उन स्रोतों को जानेंगे तभी हम भारत के इतिहास को समझ पाएंगे।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने राज्यपाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति को सफलतापूर्वक लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में इसी सत्र से यूजीसी नेट, हिंदी का पाठ्यक्रम शुरू किया जा रहा है।इस अवसर पर ठाकुर रामसिंह इतिहास शोध संस्थान नेरी के निदेशक डॉ. चेत राम गर्ग ने राज्यपाल का स्वागत किया।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD