Saturday, 23 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ड्यूटी दौरान शहीद हुए पुलिस मुलाजिमों के परिवारों को सहायता राशि के तौर पर तीन करोड़ रुपए के चैक सौंपे पंजाब ने सेवा केंद्र चलाने के लिए अपनाया नया माडल; अगले 5 सालों में होगी 200 करोड़ रुपए की बचत हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा आर्बिट्रेशन और अदालती मामलों की सुचारू ढंग से पैरवी के निर्देश एस. सी. विद्यार्थियों में स्कालरशिप सम्बन्धी जागरूकता पैदा करने के लिए 29 सितम्बर तक ‘’जागरूकता सप्ताह’’ मनाया जायेगा : डॉ. बलजीत कौर पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में ई-कंटेंट/मूक्स विकास हेतु क्षमता निर्माण विषयक दी दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न उपराज्यपाल भारतीय संघ में जम्मू-कश्मीर के शामिल होने के 76 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एयर शो में शामिल हुए आयुक्त सचिव आरडीडी मंदीप कौर ने डोडा का दौरा किया, जिला विकास परिषद से मिले अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्री ने आईआईकेएसटीसी डूसू पंपोर का दौरा किया उपायुक्त राजौरी ने लम्बेड़ी में मदर चाइल्ड केयर हॉस्पिटल के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया उपायुक्त ने पुंछ जिले में जल जीवन मिशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जिला विकास आयुक्त विकास कुंडल ने राजौरी जिले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सही खाओ अभियान के कार्यान्वयन की समीक्षा की नगर पालिका विजयपुर को मिलेगा नया कार्यालय भवन केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर ही आम आदमी पार्टी में हुआ शामिल : अरुण नारंग जमीन को लेकर कलयुगी बेटे ने मां और बुआ को बुरी तरह पीटा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाडेल व्यू बिल्डिंग का शिलान्यास किया नेवा तकनीक से वैधानिक प्रक्रियाएं आम लोगों तक आसानी के साथ पहुँचेंगी: संधवां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब पुलिस की कार्यकुशलता में और विस्तार करने के लिए आरटीफिशल इंटेलिजेंस की शमूलियत का ऐलान सदन में झूठ बोलकर सरकार ज़मीनी हक़ीक़त को बदल नहीं सकती हैं : जयराम ठाकुर पंजाब के ग्रामीण ज़मीन मालिकों को और सशक्त बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर पूरी तरह तैयार उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अंशदान टीबी, एचआईवी उन्मूलन के लिए युवाओं ने लगाई दौड़

 

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 में तीसरा रैंक प्राप्त हुआ

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 में ‘कैंपस उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान’ श्रेणी में देश भर में तीसरा रैंक प्राप्त हुआ

Central University of Punjab, CUPB, Bathinda, Prof. Raghvendra P Tiwari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 23 May 2023

पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय, बठिंडा (सीयूपीबी) ने राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 की विभिन्न श्रेणियों में से एक 'कैंपस उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान' श्रेणी में देश भर में तीसरा रैंक प्राप्त करके विजेताओं की सूची में शामिल होने का गौरव हासिल किया है। राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा प्रदान किए जाते हैं। हाल ही में मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2022 के विजेताओं के नाम घोषित किए गए हैं। 

इस जानकारी से संबंधित जल शक्ति मंत्रालय का पत्र हाल ही में पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी को प्राप्त हुआ है। इस पत्र के अनुसार, इस पुरस्कार के विजेता के रूप में  पंजाब केन्द्रीय विश्वविद्यालय को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र के साथ नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। जल शक्ति मंत्रालय आगामी समय में आयोजित होने वाले जल पुरस्कार 2022 समारोह के दौरान सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेगा। 

राष्ट्रीय जल पुरस्कार (एनडब्ल्यूए), सरकार की 'जल समृद्ध भारत' की परिकल्पना को पूरा करने के काम में देश भर में राज्यों, जिलों, संगठनों, व्यक्तियों आदि द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों और प्रयासों की पहचान करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए दिए जाते हैं। इसका उद्देश्य जनता को पानी के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. राघवेन्द्र प्रसाद तिवारी ने इस उपलब्धि के लिए सीयूपीबी परिवार को बधाई दी। उन्होंने डॉ. सुनील मित्तल (डीन, पर्यावरण और पृथ्वी विज्ञान विद्यापीठ), डॉ. जे.के. पटनायक (विभागाध्यक्ष, भूविज्ञान विभाग), डॉ. पी.के. साहू (पर्यावरण विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग), प्रो. संजीव ठाकुर (वनस्पति विज्ञान विभाग), इंजीनियर सौरभ गुप्ता (कार्यकारी अभियंता), और इंजीनियर पुनीत (कनिष्ठ अभियंता) की विश्वविद्यालय में जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन में योगदान देने और मंत्रालय को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए सराहना की।

माननीय कुलपति प्रो. राघवेंद्र पी. तिवारी ने बताया कि पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में जल संसाधन संरक्षण, प्रबंधन और परिसर में पानी के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं हैं। विश्वविद्यालय के पास सीवरेज के पानी के पुन: उपयोग, वर्षा जल संचयन, ड्रिप सिंचाई और जल के कुशल उपयोग के लिए बुनियादी ढांचा उपलब्ध है। 

प्रो. तिवारी ने कहा कि सीयूपीबी प्रशासन पानी की हर बूंद को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि हमारा विश्वविद्यालय पंजाब में कम पानी वाले क्षेत्र में अवस्थित है।कुलपति प्रो. राघवेन्द्र पी. तिवारी ने कहा कि इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय के सभी हितधारकों को पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय को भारत में एक आदर्श संस्थान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया है, जहां सभी जल संसाधनों का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन किया जाएगा

 

Tags: Central University of Punjab , CUPB , Bathinda , Prof. Raghvendra P Tiwari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD