Thursday, 21 September 2023

 

 

खास खबरें दिमाग से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट-जम्मू के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया किश्तवाड़ प्रशासन वरवान महोत्सव-2023 की मेजबानी हेतु तैयार उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने ग्रामीण विकास क्षेत्र के कार्यों, योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अक्तूबर तक कचरे का 100 प्रतिषत पृथक्करण करने पर बल दिया जम्मू-कश्मीर निवेश हेतु सूर्योदय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं : राजीव राय भटनागर रामबन में ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई उपायुक्त विशेष महाजन ने खलैनी ब्लॉक का दौरा किया सरकारी गांधी नगर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त जम्मू ने दिए जांच के आदेश पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल जीसीडब्ल्यू एमए रोड पर विज्ञान कार्यक्रम आयोजित, सौरभ भगत ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में ए. एस. आई. गिरफ्तार विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्चा जाये : बलकार सिंह लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा मगनरेगा के अधीन काम करते मुलाजिमों को ईएसआई के दायरे में लाने के हुक्म उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विकास गतिविधियों, केंद्रीय और केंद्रशासित प्रदेश योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की प्रशासनिक परिषद ने अनुसंधान केंद्र, अनंतनाग के लिए भूमि हस्तांतरण, दूध प्रसंस्करण केंद्र, बडगाम को मंजूरी दी

 

शिक्षा मंत्री ने डे-बोर्डिंग स्कूलों के लिए किया भूमि का निरीक्षण

बोले... विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ मॉडल के रूप में विकसित होंगे राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल

Rohit Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 23 May 2023

राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण से पूरे देश में उत्कृष्ट सरकारी स्कूलों का एक सफल मॉडल विकसित होगा। जिला कांगड़ा के दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में डे-बोर्डिंग स्कूलों के लिए चिन्हित जमीन का निरीक्षण करते हुए यह शब्द कहे। इस दौरान कृषि मंत्री प्रो. चन्द्र कुमार, विधायक फतेहपुर भवानी पठानिया, विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया और विधायक इंदौरा मलेंद्र राजन भी साथ रहे। 

रोहित ठाकुर ने आज जवाली विधानसभा के ठंगर, शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के डोहब और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के मंजार में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सुक्खू के निर्देशानुसार वे जिला कांगड़ा में डे-बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण के लिए चयनित भूमि के निरीक्षण के लिए दौरे पर आए हैं। 

उन्होंने बताया कि जवाली विधानसभा के अन्तर्गत ठंगर में लगभग 53 कनाल और शाहपुर के डोहब में लगभग 76 कनाल भूमि डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए चिन्हित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इन दोनों स्थानों में बहुत जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। वहीं फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के मंजार में डे-बोर्डिंग स्कूल के निर्माण के लिए लगभग 80 कनाल भूमि उन्होंने आज देखी। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के नाम होने के बाद यहां भी डे-बोर्डिंग स्कूल का निर्माण शुरु कर दिया जाएगा।

विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होंगे डे-बोर्डिंग स्कूल

रोहित ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के बच्चों के लिए शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र विकसित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में बनने वाला डे-बोर्डिंग स्कूल विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं से लैस होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार लगभग 100 कनाल भूमि पर लगभग 70 करोड़ की लागत से इन स्कूलों का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शुरुआती दौर में इन स्कूलों में पांचवी कक्षा तक पढ़ाई करवाई जाएगी। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से इन्हें बारहवीं कक्षा तक स्तरोन्नयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को हर सुविधा उपलब्ध हो इसलिए इनका निर्माण जिला या उपमंडल मुख्यालय के 5 किलोमीटर रेडियस में किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इन स्कूलों में आईसीटी सहित सभी आधुनिक तकनीकों के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि इनका भौतिक इंफ्रास्ट्रक्चर भी अत्याधुनिक होगा। रोहित ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री का ध्येय है कि बच्चे स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी निपुण हों। उन्होंने कहा कि इस हेतु इन डे-बोर्डिंग स्कूलों में कुल क्षेत्र का लगभग एक तिहाई हिस्सा खेल गतिविधियों और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए उपयोग किया जाएगा।

 

Tags: Rohit Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD