Tuesday, 05 December 2023

 

 

खास खबरें दृष्टिबाधित व्यक्तियों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से की भेंट पंजाब सरकार द्वारा पठानकोट में ग़ैर-कानूनी खनन के विरुद्ध ज़ोरदार कार्यवाही; 7 व्यक्ति गिरफ़्तार और मशीनरी ज़ब्त पंजाब पुलिस ने एयर इंडिया का बाइकॉट वाले नारे लिखने वाले एस. एफ. जे. के दो गुर्गों को किया गिरफ़्तार डिप्टी कमिश्नर संदीप कुमार ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जिला मोगा में पी.एम. विश्वकर्मा योजना की शुरूआत पंजाब सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर विभिन्न शख्सियतों का स्टेट अवार्ड के साथ किया जायेगा सम्मान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिले में लगाए गए विशेष कैंपों के दौरान मुकेरियां के पोलिंग बूथों की चैकिंग की वातावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की मुख्य मांग: संत बलबीर सिंह आयुर्वेद हमारी अमूल्य विरासत इसे संभालना जरुरी: ब्रम शंकर जिंपा विद्यार्थी के जीवन को तराशने में अध्यापकों की अहम भूमिका: हरभजन सिंह ई.टी.ओ एनआईआईबी इंस्टीट्यूट ऑफ ब्यूटी एंड वेलनेस अब खरड़ में तीन राज्यों में भाजपा की जीत ने सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को सही रास्ते पर लेकर जा रहे हैं : गृह मंत्री अनिल विज जय इंदर कौर और परमिंदर बराड़ के नेतृत्व में पंजाब भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का मनाया जश्न राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के समारोह में आयेंगे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी : सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश सरकार हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा शीघ्र प्रदान करने को प्रतिबद्ध : जगत सिंह नेगी गुरदासपुर निवासियों को बाबा बन्दा सिंह बहादुर अंतरराज्यीय बस टर्मिनल का तोहफ़ा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना शहर व सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए जल निकासी योजना के निर्माण की घोषणा की पारदर्शी ऑनलाइन टैंडरिंग प्रक्रिया के कारण 158 करोड़ रुपए की बचत - हरभजन सिंह ई. टी. ओ आगामी आम मतदान में पंजाब की सभी 13 लोक सभा सीटें जीतेगी आप : अरविन्द केजरीवाल 4th Onshore Security Coordination Committee Meeting: पंजाब पुलिस राष्ट्रीय संपत्ति तेल और गैस की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध "संगीतकार भूपिंदर बब्बल और मनन भारद्वाज सीपी67 मोहाली में बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर मूवी "एनिमल" की मेजबानी की

 

स्पीकर कुलतार सिंह संधवां द्वारा मोटे अनाज सम्बन्धी प्रसिद्ध विज्ञानी डा. खादर वली के साथ संवाद प्रोग्राम

कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों ने मोटे अनाज आधारित खाना खाया

Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gurmeet Singh Meet Hayer, Dr. Balbir Singh, Jai Krishan Rouri,  Padma Shri Dr. Khadar Vali
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 May 2023

पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां द्वारा प्रसिद्ध विज्ञानी और कुदरती स्वास्थ्य प्रणाली के माहिर पद्मश्री डॉ. खादर वली से ‘‘मिलेट की ख़ुराक के साथ रोग मुक्त, स्वस्थ जीवन-शैली’’ विषय पर संवाद प्रोग्राम करवाया गया। अपनी सरकारी रिहायश में रखे संक्षिप्त प्रोग्राम के मौके पर विचार-विमर्श के दौरान स्पीकर ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 2023 को “मोटे अनाज का अंतरराष्ट्रीय वर्ष“ घोषित गया है। 

उन्होंने कहा कि मिलेट मनुष्य के लिए सबसे पुराने जाने जाते भोजनों में से एक है। मोटा या मूल अनाज सेहत के लिए ही नहीं, बल्कि कुदरत के लिए भी लाभदायक है क्योंकि छोटे बीजों वाली यह फ़सलें मौसम में होने वाली तबदीलियों के अनुसार लचीली होती हैं और इस अनाज की पैदावार के लिए पानी की खपत भी कम होती है।

विचार-चर्चा के दौरान ’मिलेटमैन ऑफ इंडिया’ पद्मश्री डॉ. खादर वली ने बताया कि मोटे अनाज से तैयार किया गया भोजन खाने से बीमारियों से छुटकारा मिलता है क्योंकि यह मूल अनाज प्रोटीन, फाइबर और अन्य तत्वों से भरपूर होता है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रोल को संतुलित रखते हैं। 

उन्होंने कहा कि सेहतमंद ज़िंदगी जीने के लिए हमें कुदरती या मूल अनाज की तरफ मुड़ना होगा। इस मौके पर डॉ. वली ने समागम में मौजूद शख्सियतों को प्रोटीन, फाइबर और तत्वों से भरपूर मूल अनाज को अपनी ज़िंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की।

समागम के उपरांत मेज़बान स. कुलतार सिंह संधवां द्वारा मोटे अनाज जैसे कोधरा, कंगनी, रागी, ज्वार, बाजरा, हरी कंगनी और सवांक आदि से तैयार खाना स्वास्थ्य मंत्री श्री बलबीर सिंह, खेल और वातावरण मंत्री श्री गुरमीत सिंह मीत हेयर सहित विधायकों और अलग-अलग विभागों के अधिकारियों ने खाया। इस मौके पर खेती विरासत मिशन से श्री उमेंदर दत्त भी मौजूद थे।

 

Tags: Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gurmeet Singh Meet Hayer , Dr. Balbir Singh , Jai Krishan Rouri , Padma Shri Dr. Khadar Vali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD