Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने 10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका

 

ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा हाजिऱी की चैकिंग के लिए पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय लुधियाना का औचक दौरा

हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा अधिकारियों को कार्यालयों में आने वाले लोगों को समय पर सेवाएँ प्रदान करने को सुनिश्चित बनाने की हिदायत

Harbhajan Singh ETO, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 22 May 2023

पंजाब के ऊर्जा मंत्री  हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज कर्मचारियों की हाजिऱी की चैकिंग के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) लुधियाना कार्यालय का औचक दौरा किया।इस दौरान उन्होंने देरी से आने वाले कर्मचारियों की खिंचाई करते हुए उनको सख़्त चेतावनी दी।  

कैबिनेट मंत्री, विधायक मदन लाल बग्गा के साथ आज सुबह 7.50 बजे के करीब फिऱोज़पुर रोड स्थित पी.एस.पी.सी.एल. कार्यालय पहुँचे और कर्मचारियों के हाजिऱी रजिस्टरों की जाँच की और विभिन्न शाखाओं में तैनात सभी कर्मचारियों को एक-एक कर बुलाया और कार्यालय में उनकी मौजूदगी की चैकिंग की। 

चैकिंग की कार्यवाही समाप्त होने के उपरांत उन्होंने कहा कि इस औचक दौरे का मंतव्य विभाग के स्टाफ का समय पर ड्यूटी पर उपस्थित होने को सुनिश्चित बनाना है। उन्होंने कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान अपने पहचान पत्र पहनने के लिए भी कहा।स. हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि कामकाज में किसी भी किस्म की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि लोगों को अपने काम करवाने के लिए किसी भी तरह की अनावश्यक परेशानी ना झेलनी पड़े। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित बनाने के लिए कहा कि अपने रोज़ाना के कामकाज करवाने के लिए लोगों को उपयुक्त सुविधा प्रदान की जाए, जिससे उनको कोई दिक्कत पेश न आए।  उन्होंने आगे कहा कि सभी बकाया मामलों का तुरंत निपराटा किया जाए, क्योंकि इससे लोगों में सरकार और इसके कामकाज के प्रति विश्वास बढ़ेगा।  

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार लोगों के कल्याण के लिए लोक हितैषी और विकास समर्थकीय नीतियाँ को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार आगामी धान की बिजाई के सीजन के दौरान किसानों को आठ घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित बनाएगी और पंजाब में बिजली की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, क्योंकि पी.एस.पी.सी.एल. द्वारा पहले ही पुख़्ता प्रबंध किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि लुधियाना शहर के देश का औद्योगिक केंद्र होने के नाते, पी.एस.पी.सी.एल. यहाँ के उद्योगों के लिए निर्विघ्न बिजली आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वह बिना किसी पावर कट के अपना काम जारी रख सकें। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति के संबंध में उद्योग को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।इस मौके पर पी.एस.पी.सी.एल. के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Harbhajan Singh ETO , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD