Wednesday, 17 April 2024

 

 

खास खबरें आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा रणजीत सागर डैम के आसपास के क्षेत्र विशेषकर धार कलाँ ब्लॉक को प्रमुख पर्यटन स्थान के तौर पर विकसित करने का ऐलान

क्षेत्र की बेमिसाल प्राकृतिक सुंदरता पंजाब को वैश्विक पर्यटन के नक्शे पर और उभारने में समर्थः मुख्यमंत्री

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धार (पठानकोट) , 18 May 2023

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरूवार को कहा कि राज्य सरकार की तरफ से रणजीत सागर डैम के आसपास के क्षेत्र विशेषकर धार कलाँ ब्लॉक को प्रमुख पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने के लिए ठोस और सहृदय यत्न किये जाएंगे।मुख्यमंत्री, जो गुरूवार को इस क्षेत्र के दौरे पर थे, ने कहा कि इस क्षेत्र को बड़े स्तर की रमणीक पर्यटन के तौर पर विकसित करने की अपार संभावनाएं है, जिसके लिए ठोस प्रयास किये जाएंगे। 

उन्होंने अफ़सोस प्रकटाते हुये कहा कि पिछली राज्य सरकारों की लापरवाहियों के कारण यह क्षेत्र विकास पक्ष से पिछड़ गया। भगवंत मान ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की अनगिनत संभावनाएं मौजूद हैं और कुदरती सुंदरता वाली इस रमणीक धरती को अब सैलानियों के लिए आकर्षण केंद्र के तौर पर इस्तेमाल किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को समूचे क्षेत्र के विकास के लिए विस्तृत नक्शा तैयार करने के लिए कहा जिससे राज्य में पर्यटन क्षेत्र को काफी प्रोत्साहन दिया जा सके। उन्होंने कहा कि यह इलाका कुदरती स्त्रोतों के साथ भरपूर है जो दुनिया भर के सैलानियों को आकर्षित कर सकता है। भगवंत मान ने कहा कि इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना समय की ज़रूरत है जिससे लोगों के जीवन में तबदीली लाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वाटर स्पोर्टस को उत्साहित करने के लिए ’वाटर एडवेंचर टूरिज्म नीति’ को पहले ही हरी झंडी दे दी है जिसको यहां भी लागू किया जायेगा। भगवंत मान ने आशा अभिव्यक्ति कि वह दिन दूर नहीं जब बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के बाद यह क्षेत्र देश भर के सैलानियों का केंद्र बन जायेगा। 

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पंजाब को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के नक्शे पर आगे उभारने के लिए अहम भूमिका निभा सकता है।इससे पहले मुख्यमंत्री ने रणजीत सागर डैम का भी दौरा किया और डैम के निर्माण के दौरान जानें गंवाने वाले शहीदों को श्रद्धाँजलि भेंट की। उन्होंने शाहपुर कंडी बैरेज प्रोजैक्ट वाली जगह का निरीक्षण भी किया और चल रहे कामों का जायज़ा लिया।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD