Tuesday, 23 April 2024

 

 

खास खबरें डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला 'आप' समर्थकों ने IPL मैच में किया अनोखा प्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की फोटो वाली टी-शर्ट पहन लगाए नारे, मैं भी केजरीवाल फरीदकोट और खडूर साहिब में 'आप' को मिली मज़बूती, अकाली दल, कांग्रेस और भाजपा को लगा बड़ा झटका! बासरके भैणी से अकाली दल को झटका सरकार उठाएगी पीड़ित बिटिया के इलाज का पूरा खर्च : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़ कर मतदान करे युवा - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल समय पर सेवा न देने पर जूनियर इंजीनियर पर 20 हजार रूपए का लगाया जुर्माना ''इंजीनियरिंग जल्द ही क्वांटम होने जा रही है'' : प्रो. अरविंद, वीसी, पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला दीपक बांसल डकाला अपने साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल इनेलो ने लोकसभा चुनावों के लिए फरीदाबाद, सोनीपत और सिरसा के उम्मीदवार किए घोषित

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का वीरवार को 77वां दिन

लोगों द्वारा दिए जा रहे अपार समर्थन से अभय चौटाला गदगद नजर आए

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 18 May 2023

इनेलो की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 77वें दिन में प्रवेश कर गई। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला जब हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के तहत हजारों समर्थकों के साथ हलका तोशाम में पहुंचे तो गांव बागनवाला, झांवरी, लक्ष्मणपुरा, आलमपुर व थिलौड़ में भारी संख्या में लोगों ने जोरदार स्वागत किया। 

लोगों द्वारा दिए जा रहे इस अपार समर्थन से अभय चौटाला गदगद नजर आए और उन्होंने लोगों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि जिस प्रकार लोग अपना साथ और समर्थन दे रहे हैं,  उससे साफ जाहिर है कि लोग देश और प्रदेश में बड़ा बदलाव चाहते हैं। इनेलो नेता ने अपनी यात्रा के दौरान लोगों से उनके स्थानीय हालात के बारे में जाना और उनकी समस्याओं को सुना। 

लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया में भाजपा गठबंधन सरकार और कांग्रेस से गहरी नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले कांग्रेस की सरकार और अब भाजपा गठबंधन की सरकार ने उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी समस्याओं को और बढ़ाया है। न तो उनकी कांग्रेस में कोई सुनवाई हुई और न ही अब इस सरकार में कोई उनकी सुनने वाला है। 

हजारों की संख्या मे मौजूद लोगों ने एक सुर में अभय को एक सच्चा नेता बताते हुए विश्वास व्यक्त किया और सभी ने हाथ खड़े कर पूर्ण रूप से समर्थन देने का वायदा किया। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए मौजूदा गठबंधन सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंनेे कहा कि बड़ी शर्मनाक स्थिति ये है कि आज गांव हो या शहर लोग पानी के लिए हाहाकार कर रहे हैं, बिजली के लिए परेशान हैं, स्कूलों में मास्टर नहीं हैं, अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं, बच्चों के लिए खेल के लिए स्टेडियम नहीं हैं, सडक़ों का इतना बुरा हाल है कि एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए गाड़ी से जाना तो दूर चलना दूभर है। 

प्रदेश के हालात लगातार बद से बदतर होते जा रहे हैं। बदमाशों को कानून और पुलिस का कोई डर नहीं है। व्यापारियों से सरेआम रंगदारी मांगी जा रही है, रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। चारों तरफ अफरातफरी और भय का माहौल बना हुआ है। 

भाजपा गठबंधन सरकार हरियाणा के इतिहास की सबसे भ्रष्ट और मनोहर लाल खट्टर अब तक के सबसे असफल मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में फूट के कारण उनके नेता आपस में लड़ रहे हैं और उन्हें प्रदेश की जनता की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं हैं। 

लोगों से मिलने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वो कांग्रेस और भाजपा गठबंधन सरकार से बेहद निराश हैं और एक ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी मूल समस्याओं का निवारण कर सके। ऐसे में लोग सिर्फ और सिर्फ इनेलो की तरफ आस बंधाए बैठे हैं। 

उन्होंने कहा प्रदेश की जनता अबकी बार इनेलो की सरकार बनाने का मन बना चुकी है और 2024 में इनेलो की सरकार बनना तय है।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD