Saturday, 30 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का बुधवार को 76वां दिन

भाजपा गठबंधन सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है: अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

भिवानी , 17 May 2023

इनेलो की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ बुधवार को 76वें दिन में प्रवेश कर गई। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने आज भिवानी में भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा गठबंधन सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है, संतरी से लेकर मंत्री तक सभी प्रदेश की जनता को लूटने में लगे हैं और मुख्यमंत्री से लेकर तमाम मंत्री तक बड़ी साफगोई से भ्रष्टाचार के मुद्दों को छिपाने में लगे रहते हैं। 

अभय चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का जनसंवाद कार्यक्रम एक ढकोसला है। चूंकि इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री जिन लोगों से संवाद करते नजर आते हैं, असल में वे भाजपा के ही होते हैं और यदि कोई सामान्य नागरिक अपनी शिकायत रखता भी है तो फिर उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे बाहर निकाल दिया जाता है। 

मुख्यमंत्री ने सारी मर्यादाओं को लांघते हुए आम लोगों के साथ-साथ अब जनप्रतिनिधियों के साथ भी बुरा बर्ताव करना शुरू कर दिया है और ये व्यवहार उनके अहंकार को दर्शाता है। वहीं कांग्रेस में कई गुट बने हुए हैं और उनके नेताओं के आपस में जुत्ते बज रहे हैं। कांग्रेस में गुटबाजी भयंकर रूप से हावी है। 

लोगों ने दस साल का कांग्रेस का राज देखा जिसमें किसानों की जमीनों को सस्ते में खरीद कर भोले भाले किसानों को लूटा और बिल्डरों से सांठ-गांठ कर हजारों करोड़ रूपए कमाए। इसलिए प्रदेश की जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर किया था। अब लोग कांग्रेस से भी बुरी तरह से परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि परिवर्तन पदयात्रा के तहत वे अब तक 1600 किमी यात्रा कर चुके हैं लेकिन बड़ी शर्मनाक स्थिति ये है कि आज लोग पानी के लिए हाहाकार कर रहे हैं, बिजली के लिए परेशान हैं, स्कूलों में मास्टर नहीं हैं, अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं, बच्चों के लिए खेल के लिए स्टेडियम नहीं हैं, सडक़ों का इतना बुरा हाल है कि एक गांव से दूसरे गांव जाने के लिए गाड़ी से जाना तो दूर चलना दूभर है। 

मुख्यमंत्री के स्वयं के गांव के हालात बद से बदतर हैं इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के कितने बुरे हालात होंगे। इनेलो नेता ने कहा कि अब तो देश और प्रदेश का हर वर्ग दुखी है और अपने हक अधिकार के लिए सरकार के समक्ष आवाज उठा रहा है। 

बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है वहीं कानून व्यवस्था का बुरी तरह से दिवालिया पिटा हुआ है। किसान, कर्मचारी, व्यापारी और खिलाड़ी सभी अपनी जायज मांगों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलनरत हैं। 

उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में शुरुआत हुई इस बदलाव की आंधी से दिल्ली में बैठे हुक्मरानों की भी चिंता बढ़ गई है और निश्चित तौर पर देश और प्रदेश में बड़ा बदलाव आएगा। परिवर्तन पदयात्रा हरियाणा में एक नई क्रांति लाएगी और निश्चित तौर पर प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD