Sunday, 24 September 2023

 

 

खास खबरें प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सिमारिया, बेगुसराय का दौरा किया उपायुक्त पुंछ ने ईद-मिलाद-उन-नबी (एसडब्ल्यू) की व्यवस्था पर चर्चा के लिए बैठक की अध्यक्षता की डीडीसी जम्मू ने टिकाऊ सामुदायिक संपत्तियों के निर्माण, ग्राम विकास गतिविधियों में स्थानीय जरूरतों पर ध्यान देने पर जोर दिया आयुक्त सचिव आरडीडी मंदीप कौर ने भद्रवाह में जागरूकता शिविर आयोजित कर एसबीएम परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया पंजाब वेयरहाऊस के चेयरमैन और कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत फंड में 37.95 लाख रुपए का योगदान अमन अरोड़ा द्वारा सुनाम हलके के सभी सरकारी हाई स्कूलों में 4डी विशेषता वाली एक्स. आर लैबज़ का उद्घाटन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने साइकिल अभियान को दिखाई हरी झंडी आपदा राहत कोष में दिया अंशदान महिला आरक्षण बिल पास होने पर एक-दूसरे को मिठाई खिला मनाई खुशी मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के योग्य नेतृत्व में पिछले 25 दिनों में 7660 युवाओं को नौकरियों दे कर नया रिकार्ड बनाया कर्ज की बात न करें राज्यपाल, अकाली भाजपा और कांग्रेस सरकार ने हमें तीन लाख करोड़ का कर्ज विरासत में दिया है : हरपाल सिंह चीमा डॉ. एस.एस.आहलुवालिया ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कपूरथला का दौरा किया पराली को आग न लगाकर इसके सुचारु प्रबंधन के लिए सहयोग करें किसान : एस.डी.एम प्रदीप बैंस गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, चंडीगढ़ में 7 दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर हुआ संपन्न पंजाब सरकार द्वारा एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे 58 खिलाड़ियों को तोहफ़ा, 4.64 करोड़ रुपए की राशि दी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सिंगापुर में प्रशिक्षण के लिए 60 प्रिंसीपलों के दो बैंच को हरी झंडी दे कर किया रवाना प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 'अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023' का उद्घाटन किया क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण पर बल दिया जाएगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की निहारिका रायजादा ने भारतीय सिनेमा में किये 10 साल पूरे, मीडिया के साथ ये ख़ास मौका किया सेलिब्रेट

 

राजभवन में सिक्किम के स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 16 May 2023

सिक्किम के स्थापना दिवस के अवसर पर आज राजभवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल में निवास कर रहे सिक्किम के लोगों को इस आयोजन के लिए विशेषतौर पर आमंत्रित किया। इस अवसर पर सिक्किम के लोगों ने राज्यपाल के साथ वहां की सांस्कृतिक विरासत तथा उच्च मूल्यों पर चर्चा भी की। राज्यपाल ने मेहमानों को हिमाचली टोपी, शाल तथा पौधा प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न संस्कृतियों तथा परम्पराओं का अद्भुत मेल सिक्किम के विलक्षण पहलुओं में से एक है। राज्य में विभिन्न समुदायों के लोग अलग-अलग सांस्कृतिक पहचान के बावजूद एक-दूसरे को सम्मान देते हुए शांति के साथ निवास करते हैं और एकता एवं आपसी सौहार्द की भावना को जीवंत बनाए हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि सिक्किम की प्रगति एवं विकास में वर्षों से लोगों की एकता मुख्य कारक रहा है। यही भाईचारा देश की समृद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण है।राज्यपाल ने कहा कि भारत की सीमा पर स्थित नाथुला देश के गौरव का प्रतीक है। यहां स्थित गोम्पा एवं मठ भारतीय संस्कृति के वाहक हैं। 

सिक्किम की सोलोफोक चोटी पर स्थित चारधाम भारत के प्रमुख धार्मिक स्थलों को एक जगह पर प्रदर्शित करता है और यह लोगों की आस्था एवं आकर्षण का मुख्य केन्द्र है। उन्होंने कहा कि जैविक खेती में सिक्किम एक अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है और देश को दिशा भी दिखाता है। सिक्किम पूर्ण रूप से जैविक खेती अपनाने वाला देश का पहला राज्य है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रतिवर्ष पूरे राज्य में यह दिवस उत्साह के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रत्येक राज्य की अपनी अलग भाषा एवं विविध संस्कृति है। इतनी विविधता के बावजूद देश एकता के सूत्र से बंधा हुआ है।राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।इस अवसर पर सिक्किम से आए नागरिकों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से अवगत करवाया।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD