Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

मीत हेयर ने जल संसाधन विभाग के 68 क्लर्कों को दिए नियुक्ति पत्र

भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने एक साल में 29,000 से अधिक नौजवानों को दी नौकरियाँ: मीत हेयर

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 May 2023

पंजाब के जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मंगलवार को पंजाब भवन, चंडीगढ़ में जल संसाधन विभाग में नए चुने गए 68 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इन क्लर्कों में से 42 जल संसाधन विभाग और 26 पंजाब जल संसाधन प्रबंधन और विकास निगम में भर्ती किए गए हैं।  

जल संसाधन मंत्री ने नव-नियुक्त कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनको अब पूरी लगन और निष्ठा से काम करना चाहिए, जिससे सरकारी दफ़्तरों में लोगों के विश्वास को और अधिक बढ़ाया जा सके। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने केवल एक साल के दौरान 29,000 से अधिक नौजवानों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। पंजाब सरकार नौजवानों को पहल के आधार पर रोजग़ार दे रही है। 

जल संसाधन मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में भी सरकार राज्य में निवेश समर्थकीय माहौल सृजन कर नए प्रोजैक्ट लगाकर नौजवानों के लिए रोजग़ार के और अधिक अवसर पैदा करेगी।  मीत हेयर ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले नौजवानों को लोक हित में अपनी सेवाएं निष्ठा और ईमानदारी से निभाने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग सीधे तौर पर किसानों के साथ जुड़ा हुआ है, इसलिए नव- नियुक्त कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं लगन से अपनी सेवाएं निभाकर किसानों के कल्याण के लिए योगदान दे सकते हैं।  पंजाब जल संसाधन प्रबंधन और विकास निगम के चेयरमैन रणजीत सिंह चीमा ने विभाग को मज़बूत करने के लिए तेज़ी से यह भर्ती करने के लिए मुख्यमंत्री और जल संसाधन मंत्री का धन्यवाद किया।  

इस अवसर पर अन्यों के अलावा जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव कृष्ण कुमार, निगम के एम.डी. पवन कपूर और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD