Wednesday, 27 September 2023

 

 

खास खबरें मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर डीईओ ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे डीडीसी जम्मू ने रोजगार क्षमता में सुधार हेतु कौशल अंतर सर्वेक्षण पर जोर दिया जम्मू-कश्मीर यूटी ने सरकारी स्कूल में पहली अंतरिक्ष प्रयोगशाला का अनावरण किया एनडीआरएफ ने रामबन में आपातकालीन और बचाव अभियान पर मॉक ड्रिल आयोजित की मंडलायुक्त रमेश कुमार ने कटरा में नवरात्र महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की उपायुक्त राजौरी विकास कुंडल ने ग्रामीण विकास विभाग के अदालती मामलों में देरी की समीक्षा की डीएम डोडा विशेष महाजन ने 15वीं जिला स्तरीय एनसीओआरडी समिति की बैठक की अध्यक्षता की उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने कृषि, संबद्ध विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उत्तरी ज़ोनल कौंसिल की बैठक में अमित शाह के आगे ज़ोरदार ढंग से उठाए पंजाब के मसले नई पीढ़ी अमृत काल को आकार देगी : हरदीप सिंह पुरी पंजाब सरकार माताओं की मृत्यु दर को कम करने के लिए सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में तकनीकी सुविधांए प्रदान करेगी : डॉ. बलबीर सिंह पूर्व मुख्यमंत्रियों के विपरीत, भगवंत मान ने पंजाब के मुद्दों को केंद्र के समक्ष जोरदार और स्पष्ट तरीके से उठाया : आप मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में भाग लिया वीरेश शांडिल्य ने पंकज कपूर को विश्व हिन्दू तख्त का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त सांसद मनीष तिवारी ने किया खरड़ विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का दौरा वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की गृह मंत्री अनिल विज ने अंबाला में कोऑपरेटिव बैंक में लॉकर टूटने के मामले में अम्बाला एसपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए राजस्व अधिकारियों को व्यवहारिक बारिकियों से करवाया अवगत पुनर्वास केंद्र में भर्ती युवाओं को रेडक्रॉस द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा : कोमल मित्तल सांसद मनीष तिवारी ने किया खरड़ शहर का दौरा ग्रीन फील्ड हाईवे प्रोजेक्ट का मसला जल्द सुलझेगा : डॉ. एस.एस. आहलूवालिया

 

मुख्यमंत्री पर सत्ता का घमंड सिर चढ़ कर बोल रहा है: अभय सिंह चौटाला

कहा - मुख्यमंत्री जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं उससे यह प्रतीत होता है कि वे मानसिक रूप से परेशान हैं

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भिवानी , 15 May 2023

इनेलो की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 74वें दिन में प्रवेश कर गई। जिला भिवानी के बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में जैसे ही इनेलो की पदयात्रा पहुंची तो ग्रामीणों ने इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के समर्थन में जोरदार शंखनाद किया। अभय चौटाला ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा गठबंधन की यह सरकार अब थोड़े दिनों की मेहमान रह गई है। 

आगामी चुनावों में देश और प्रदेश से भाजपा का सफाया निश्चित है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनो ही पार्टियां स्वार्थ की राजनीति करती हैं लेकिन हमने हमेशा लोकहित की राजनीति की है और जो लोकहित की बात करेगा, वही जनता का राज करेगा।इनेलो नेता ने सिरसा में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लोगों की जो जायज मांगें हैं उनको तो अनसुना कर रहे हैं और सिर्फ उन्ही की बातें सुन रहे हैं जो उनके अनुकूल होती हैं और जिन्हे पहले से चिह्नित किया जाता है। 

असल में मुख्यमंत्री को जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है, बस जनसंवाद के नाम पर सिर्फ जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।इनेलो नेता ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर लोगों के साथ जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह बेहद निंदनीय है। उनकी भाषा से यह प्रतीत होता है कि मुख्यमंत्री मानसिक रूप से परेशान हैं।

मुख्यमंत्री पर सत्ता का घमंड सिर चढ़ कर बोल रहा है। खैरकां गांव में जब किसानों ने अपनी बात रखनी चाही तो उन पर लाठीचार्ज करवा दिया। यही नहीं मुख्यमंत्री ने एक व्यक्ति को सभा से बाहर उठा कर फैंकने और उसे पीटने तक का फरमान सभी के सामने सुना दिया। ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा देनी वाली भाजपा आज बेटियों पर अत्याचार कर रही है। 

सिरसा के बणी गांव में मुख्यमंत्री के आदेशों पर महिला सरपंच को बड़ी बेशर्मी के साथ धक्के दे कर मंच से नीचे उतार दिया गया। महिला पहलवान न्याय के लिए धरने पर बैठी हैं और उनके बारे में भी मुख्यमंत्री ओछी टिप्पणी कर चुके हैं। वहीं प्रदेश की बेटी जूनियर कोच को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उसे न्याय देने के बजाय जान से मारने तक की धमकियां दी जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को इस जनविरोधी शासन से छुटकारा दिलाने के लिए ही यात्रा शुरू की है। परिवर्तन की यह हवा हरियाणा से शुरू हुई है और इसका पूरा असर देश की राजनीति पर भी पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा किए गए इस स्वागत के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इनेलो पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुई है और पार्टी का हर कार्यकर्ता बड़े जोश के साथ पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि इनेलो बदलाव के इस समय में एक नया इतिहास रचेगी। प्रदेश के लोग इनेलो को सत्ता की चाबी सौंपने के लिए विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विस चुनाव के बाद प्रदेश मेें भाजपा का कोई नामलेवा तक नहीं रहेगा।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD