Wednesday, 27 September 2023

 

 

खास खबरें दशहरा कमेटी द्वारा श्री हनुमान जी की ध्वज यात्रा का किया आयोजन अमृतसर में बसे हिमाचलियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 लाख 21 हजार रुपए का अंशदान प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण लिए प्रतिबद्ध : डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल आदर्श वित्तीय प्रबंधन में नवीन प्रौद्योगिकी का समावेश आवश्यक : डॉ. अभिषेक जैन चितकारा यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नए बैच के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से बढ़ेगी विकास की रफ्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जलियांवाला बाग में सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्गियाना मंदिर में की पूजा-अर्चना स्वर्ण मंदिर हमारी आस्था और समर्पण का प्रतीक : सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया शिपकी-ला सैन्य पोस्ट का दौरा जिन सोक्ड बॉय - मानसिक स्वास्थ्य पर संदीप मैथ्यू द्वारा लिखित और लीडस्टार्ट द्वारा प्रकाशित एक मार्मिक और प्रासंगिक किताब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभाजन संग्रहालय का अवलोकन किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का अवलोकन किया स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने एस.टी.पी., सी.ई.टी.पी. साईटों का किया दौरा हरपाल सिंह चीमा ने एस.आई.पी.यू. और एक्साईज एनफोर्समैंट यूनिटों के लिए 24 वाहनों को दी हरी झंडी डॉ. बलजीत कौर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सम्बन्धित वर्ग के लोगों को समय पर पहुँचाना सुनिश्चित बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश कश्मीर सिंह मल्ली ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का पदभार संभाला आम आदमी पार्टी की भाजपा को चुनौती - शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बहस करें जाखड़ बालकृष्ण रोड निवासियों को सीवेज की समस्या से मिलेगी राहत : ब्रम शंकर जिम्पा एलपीयू के विद्यार्थियों ने चीन में 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान 655 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व किया वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा विरोधी पक्ष के नेताओं द्वारा ऋण सम्बन्धी किये जा रहे झूठ प्रचार का कड़ा जवाब

 

वनडे रैंकिंग: सालाना अपडेट के बाद ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर पहुंचा, पाक दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mens ODI Rankings, ICC Mens ODI Team, ICC Mens ODI Team Rankings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दुबई , 11 May 2023

2019-20 सत्र के नतीजों को हटाए जाने के कारण ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी पुरुष वनडे टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान फिर से हासिल कर लिया है। यह परिवर्तन मई 2020 के बाद से पूरे हुए सभी मैचों को दर्शाता है।पाकिस्तान दूसरे और भारत तीसरे नंबर पर है और तीनों टीमें साल के अंत में भारत में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप में खेलने के लिए तैयार हैं।

अपडेट के बाद ऑस्ट्रेलिया 118 अंकों के साथ पाकिस्तान से दो रेटिंग अंक ऊपर है, जिसमें मई 2022 से पहले के मैचों को 50 प्रतिशत और उसके बाद के मैचों को 100 प्रतिशत गिना गया है।पाकिस्तान, जिसने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पांच मैचों की घरेलू श्रृंखला का अंतिम वनडे हारने से पहले 5 मई को थोड़े समय के लिए नंबर एक का स्थान हासिल किया था लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया से पीछे खिसक गया है। 

उसके 116 अंक हैं, जो भारत (115) से एक अधिक है।पाकिस्तान ने यदि न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला 5-0 से क्लीन स्वीप कर ली होती तो वह वार्षिक अपडेट के बाद भी एकदिवसीय रैंकिंग में शीर्ष पर बना रहता।विश्व कप के वर्ष में रैंकिंग के शीर्ष पर एक दिलचस्प लड़ाई आसन्न है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और भारत में केवल तीन अंकों का फासला है और वे 20-टीम तालिका में दूसरों से आराम से आगे हैं।

रैंकिंग से बाहर होने वाले मैचों में पुरुष क्रिकेट वल्र्ड कप 2019 शामिल है। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड, जिन्होंने चार साल पहले लॉर्डस में एक जबरदस्त फाइनल खेला था, दोनों ने वार्षिक अपडेट में अंक गंवाए हैं।न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर है लेकिन चक्र के ऊपर चार अंक गंवाने के बाद भारत से 11 अंक पीछे 104 पर है। 

इंग्लैंड, जो इस साल भारत में अपने विश्व कप खिताब का बचाव करेगा, 10 अंक गंवा चुका है और 101 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है।दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर बरकरार हैं, जबकि अफगानिस्तान ने आठवें स्थान पर कब्जा करने के लिए पूर्व विश्व चैंपियन श्रीलंका और वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ दिया है। शीर्ष आठ टीमों ने इस साल के विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई किया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mens ODI Rankings , ICC Mens ODI Team , ICC Mens ODI Team Rankings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD