Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल एक्सीलेंस अवॉर्डी 2023 को किया सम्मानित

उप मुख्यमंत्री ने हिमाचल की 11 विभूतियां को हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड से किया सम्मानित

Mukesh Agnihotri, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Harshwardhan Chauhan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 10 May 2023

उप मुख्यमंत्री ने गत देर सांय दिव्य हिमाचल मीडिया समूह द्वारा टांडा स्थित सरदार शोभा सिंह ऑडिटोरियम में आयोजित मिस हिमाचल एवं हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड 2023 कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उप मुख्यमंत्री ने हिमाचल एक्सीलेंस अवॉर्डी एवं मिस हिमाचल 2023 विजेताओं को सम्मानित कर बधाई दी। 

उप मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में मूल्यों एवं मर्यादाओं को संजोए रखना महत्वपूर्ण है जो दिव्य हिमाचल मीडिया समूह ने बखूबी निभाया है। मीडिया समूह ने अपनी पत्रकारिता के साथ अलग अलग क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं प्रदेश की बेटियों को एक बेहतरीन मंच प्रदान किया है ।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालो को भी प्रेरित करता है। उन्होंने बताया कि दिव्य हिमाचल की पूरी टीम ने अस्तित्व के बाद से अखबार को एक नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मीडिया समूह ने खबरों तक न रखकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाया है।

इस अवसर पर उद्योग एवं आयुष मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि दिव्य हिमाचल द्वारा आयोजित कार्यक्रम एक सरहनीय पहल है जिसके माध्यम से अलग अलग क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा रहा है । उन्होंने कहा कि दिव्य हिमाचल मीडिया ग्रुप एक ऐसा मंच हमारी बेटियों को प्रदान करता है जो मेट्रोपॉलिटियन शहरों में आयोजित होते थे। 

मिस हिमाचल जैसे आयोजन से यहां की प्रतिभाओं को निहारने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।  आज हमारी प्रदेश की बेटियों देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बेहतर जगहों पर सेवाएं दे रही है। 

दिव्य हिमाचल एडिटर इन चीफ अनिल सोनी ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों का स्वागत किया।उन्होंने कहा कि दिव्य हिमाचल के 26 साल का सफर साधना एवं समर्पण का है।

 हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड 2023

उप मुख्यमंत्री ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को हिमाचल एक्सीलेंस अवार्ड-2023 से सम्मानित किया। एक्सीलेंस अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ गैर सरकारी संस्थान में अनपूर्णा संस्थान को, जोनल अस्पताल धर्मशाला को सर्वश्रेष्ठ अस्पताल, सर्वश्रेष्ठ संस्कृति संरक्षक हमीरपुर से संबंध रखने वाले वीरेंद्र शर्मा को, सर्वश्रेष्ठ शिल्पकार करतार सिंह सौंथले, सर्वश्रेष्ठ साहित्यकार सुदर्शन वशिष्ठ, सर्वश्रेष्ठ किसान नेकराम शर्मा, सर्वश्रेष्ठ लोक गायक पूनम भारद्वाज, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुष्प राणा,  सर्वश्रेष्ठ उद्यमी वरुण खट्टर, सर्वश्रेष्ठ शिक्षा संस्थान मिनर्वा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं सर्वश्रेष्ठ प्रशासक सुरेश कुमार को सम्मानित किया।

उप मुख्यमंत्री ने मिस मिस हिमाचल 2023 रही हितिका बाली को 51 हजार रुपए, रनरअप रही साक्षी को 31 हजार एवं सेकंड रनर अप रही नैनिका ठाकुर को 21 हजार रुपए की राशि से सम्मानित किया। इस अतिरिक्त उप मुख्यमंत्री ने मिस हिमाचल 2023 की टॉप 20 फाइनलिस्ट को भी सम्मानित किया। 

कार्यक्रम में हिमाचली लोकगायक एसी भारद्वाज एवं पूनम भारद्वाज ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, रेजिडेंट एडिटर दिव्य हिमाचल संजय अवस्थी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, चांसलर अरणी विश्वविद्यालय विवेक सिंह सहित अलग अलग क्षेत्रों के उच्च पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Mukesh Agnihotri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Harshwardhan Chauhan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD