Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

प्रो गुरविंदर सिंह ममनके और आलमबीर संधू केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और अश्विनी शर्मा की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए

Gajendra Singh Shekhawat, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister for Jal Shakti, Tarun Chugh, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 06 May 2023

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की मौजूदगी में तरनतारन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव प्रो. गुरविंदर सिंह ममनके और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के पूर्व राजनीतिक सचिव आलमबीर सिंह संधू भाजपा में शामिल हो गए हैं। श्री शेखावत ने पार्टी का सम्मान दे कर दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ राज कुमार वेरका, अनिल सरीन, जनार्दन शर्मा व अमनदीप सिंह भट्टी भी मौजूद रहे.। 

श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के सक्रिय नेता के अलावा पंजाब की राजनीति में कई अहम भूमिका निभा चुके प्रो. ममनके के भाजपा में शामिल होने से भाजपा को मजबूती मिली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा को मजबूत करने और आगे ले जाने में प्रोफेसर ममनके और संधू के अनुभव का लाभ भाजपा को मिलेगा।

प्रो मनमनके और आलमबीर संधू ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब और सिख समुदाय के प्रति ईमानदारी और पिछले दौर में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर का खुलना, साहिबजादों की शहादत पर वीर बाल दिवस और लाल किले में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब का प्रकाश पर्व मनाना इस बात का प्रतीक है कि श्री नरेंद्र भाई मोदी लंबे समय से सिख दर्शन से जुड़े हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि देश को आगे ले जाने में सिर्फ बीजेपी ही सक्षम है, जिसमें सभी धर्मों और क्षेत्रों के लोगों को बिना भेदभाव के काम करने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी के हाथ मजबूत करने और पंजाब में भाजपा की उपस्थिति बढ़ाने में योगदान देगा। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने सिद्धांत छोड़ दिए हैं और पुरानी कांग्रेस अपना समय बर्बाद कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रों में विफल हो रही आम आदमी पार्टी का असली चेहरा सामने आ गया है, जिससे लोगों का मान सरकार से मोहभंग हो गया है. जालंधर उपचुनाव में आप और कांग्रेस की हार तय है और लोग बीजेपी पर भरोसा जता रहे हैं. इसलिए बीजेपी प्रत्याशी इंदरइक़बाल सिंह अटवाल की जीत तय है।

प्रो गुरविंदर सिंह ममनकेऔर आलमबीर सिंह संधू के भाजपा में शामिल होने पर भाजपा महासचिव तरुण चुघ, पूर्व सांसद श्वेत मलिक, राजिंदर मोहन छीना, डॉ. राम चावला, प्रो. सरचंद सिंह, डॉ. जसविंदर सिंह ढिल्लों, जिलाध्यक्ष डॉ. हरविंदर सिंह संधू, जिला प्रधान मनजीत सिंह मन्ना, सुखमिंदर सिंह पिंटू, कौसलेर सुखदेव सिंह चहल, यदविंदर सिंह बुट्टर, तरनतारन अध्यक्ष हरजीत सिंह मियांविंड, नवप्रीत सिंह शफीपुर, धर्मवीर सरीन ने भी जोरदार स्वागत किया।

 

Tags: Gajendra Singh Shekhawat , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister for Jal Shakti , Tarun Chugh , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD