Saturday, 30 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

प्रदेश की गठबंधन सरकार लुटेरी सरकार: ओमप्रकाश चौटाला

कहा, इनेलो लड़ रही जनता के हितों की लड़ाई

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 05 May 2023

इनेलो सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार लुटेरी सरकार है जो दोनों हाथों से जनता के गाढे खून-पसीने की कमाई को लूटकर अपनी तिजोरी भर रही है। वे शुक्रवार को डबवाली रोड स्थित इनेलो जिला कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। 

इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि इनेलो सत्ता की लोभी नहीं है, वह तो केवल जनता के हितों की लड़ाई लड़ रही है और प्रदेशवासियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। हरियाणा में चल रही पद परिवर्तन यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा में इस पदयात्रा की खासी चर्चा है और इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला को प्रदेशवासी सिर आंखों पर बिठा रहे हैं।

 उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा आगामी जून के प्रथम सप्ताह में सिरसा आ सकती है, इसलिए इस पदयात्रा की सफलता के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से तैयारी कर लें और अधिक से अधिक लोगों को इस पदयात्रा का हिस्सा बनाएं।उन्होंने बताया कि जिस प्रकार प्रदेशवासी इनेलो को अपना प्यार और समर्थन दे रहे हैं, उससे निश्चित है कि हरियाणा में अगली सरकार इनेलो की होगी और फिर से सही मायने में हरियाणा के विकास की सही तस्वीर को उकेरा जाएगा। 

उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की वर्तमान सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और उन्हें आमजन की दुख तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है। वह केवल पूंजीपतियों के उद्योगों के विस्तार की योजना बनाकर अमलीजामा पहनाती है। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार के समय उन्होंने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाते हुए हरियाणा के सभी गांवों में जाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निदान किया था और विकास क्रम को आगे बढ़ाया था।

आज हालात ये हैं कि न तो अस्पताल में चिकित्सक हैं और न ही दवाएं, स्कूलों के भवन जर्जर हैं तो अध्यापकों की कमी के चलते बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।  हरियाणा में टूटी सडक़ों, बढ़ते अपराध के साथ व्यापारियों पर टैक्सों की इतनी अधिक मार मारी जा रही है कि दो वक्त की रोटी का भी संकट पैदा हो गया है। 

मुख्यमंत्री आवास में किसी की समस्याएं नहीं सुनी जाती हंै और वह सूना पड़ा रहता है। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि वर्ष 2024 में इनेलो की  सरकार बनते ही बुढ़ापा सम्मान भत्ता 7500 रुपए मासिक और युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता 21 हजार रुपया दिया जाएगा।इस अवसर पर उनके साथ इनेलो जिलाध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, नछत्र सिंह मल्हान, पूर्व विधायक डॉ. सीताराम, बिश्ंबर छाबड़ा, सुभाष नैन, जसवीर सिंह जस्सा, मोहनलाल झोरड़, अभय सिंह खोड़, गुरविंद्र सिंह गिल, इनेलो महिला जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट, इनेलो प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा, एडवोकेट प्रदीप मेहता, विनोद अरोड़ा, महंत बलदेव दास, विनोद दड़बी, जसविंद्र बिंदु, पुष्पा नारंग, कमलेश संधु, संदीप चौधरी, मंदर सिंह ओढां, अंगूरी देवी, महेंद्र बाना, राजेंद्र बरासरी, हंसराज कंबोज व नरेश सहारण आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD