Wednesday, 27 September 2023

 

 

खास खबरें दशहरा कमेटी द्वारा श्री हनुमान जी की ध्वज यात्रा का किया आयोजन अमृतसर में बसे हिमाचलियों की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2 लाख 21 हजार रुपए का अंशदान प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण लिए प्रतिबद्ध : डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल आदर्श वित्तीय प्रबंधन में नवीन प्रौद्योगिकी का समावेश आवश्यक : डॉ. अभिषेक जैन चितकारा यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नए बैच के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से बढ़ेगी विकास की रफ्तार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जलियांवाला बाग में सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्गियाना मंदिर में की पूजा-अर्चना स्वर्ण मंदिर हमारी आस्था और समर्पण का प्रतीक : सुखविंदर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया शिपकी-ला सैन्य पोस्ट का दौरा जिन सोक्ड बॉय - मानसिक स्वास्थ्य पर संदीप मैथ्यू द्वारा लिखित और लीडस्टार्ट द्वारा प्रकाशित एक मार्मिक और प्रासंगिक किताब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभाजन संग्रहालय का अवलोकन किया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाघा बॉर्डर पर बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का अवलोकन किया स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने एस.टी.पी., सी.ई.टी.पी. साईटों का किया दौरा हरपाल सिंह चीमा ने एस.आई.पी.यू. और एक्साईज एनफोर्समैंट यूनिटों के लिए 24 वाहनों को दी हरी झंडी डॉ. बलजीत कौर ने विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सम्बन्धित वर्ग के लोगों को समय पर पहुँचाना सुनिश्चित बनाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश कश्मीर सिंह मल्ली ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन का पदभार संभाला आम आदमी पार्टी की भाजपा को चुनौती - शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बहस करें जाखड़ बालकृष्ण रोड निवासियों को सीवेज की समस्या से मिलेगी राहत : ब्रम शंकर जिम्पा एलपीयू के विद्यार्थियों ने चीन में 19वें एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान 655 सदस्यीय भारतीय दल का नेतृत्व किया वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा विरोधी पक्ष के नेताओं द्वारा ऋण सम्बन्धी किये जा रहे झूठ प्रचार का कड़ा जवाब

 

मुरैना में जमीनी विवाद में गोलीबारी, 5 की मौत

Crime News, Crime News India, Morena, Madhya Pradesh, Morena News, Crime News Morena, Porsa, Porsa News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुरैना , 05 May 2023

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया जिसमें एक पक्ष की ओर चलाई गई गोली में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव है और भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सोहनिया थाना क्षेत्र के लेपा गांव में रंजीत तोमर और राधे तोमर के परिवार के बीच लंबे अरसे से जमीन का विवाद चला आ रहा है।

पूर्व में भी इनके बीच खूनी संघर्ष हो चुका है और कुछ लोग मारे भी जा चुके हैं। उसी के चलते शुक्रवार को भी यहां विवाद हुआ।बताया गया है कि पहले एक दूसरे पर लाठी डंडों से हमला किया गया और फिर गोली चली। जिसके चलते पांच लोगों की मौत हुई है। गांव में तनाव है और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

अभी तक पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दे रही है।इस विवाद और गोलीबारी का जो वीडियो सामने आया है उसके मुताबिक पहले विवाद हुआ, डंडों से हमला किया गया और फिर एक ओर से बंदूकें थामें लोगों ने गोलियां दागनी शुरु कर दी। इसमें छह लोगों को गोली लगी और उनमें से तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य की उपचार के दौरान मौत हो गई।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा, मुरैना जिले में दिनदहाड़े 5 लोगों की हत्या का नृशंस मामला सामने आया है। मैं सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। प्रदेश में एक के बाद एक कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं हो रही हैं लेकिन सरकार स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। 

मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि इस विषय में कानून के मुताबिक कार्यवाही की जाए और सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की जाए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Morena , Madhya Pradesh , Morena News , Crime News Morena , Porsa , Porsa News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD