Thursday, 21 September 2023

 

 

खास खबरें गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर सरकारी फाइलों का निपटान किया दिमाग से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट-जम्मू के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया किश्तवाड़ प्रशासन वरवान महोत्सव-2023 की मेजबानी हेतु तैयार उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने ग्रामीण विकास क्षेत्र के कार्यों, योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अक्तूबर तक कचरे का 100 प्रतिषत पृथक्करण करने पर बल दिया जम्मू-कश्मीर निवेश हेतु सूर्योदय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं : राजीव राय भटनागर रामबन में ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई उपायुक्त विशेष महाजन ने खलैनी ब्लॉक का दौरा किया सरकारी गांधी नगर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त जम्मू ने दिए जांच के आदेश पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल जीसीडब्ल्यू एमए रोड पर विज्ञान कार्यक्रम आयोजित, सौरभ भगत ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में ए. एस. आई. गिरफ्तार विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्चा जाये : बलकार सिंह लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा मगनरेगा के अधीन काम करते मुलाजिमों को ईएसआई के दायरे में लाने के हुक्म उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विकास गतिविधियों, केंद्रीय और केंद्रशासित प्रदेश योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

 

यूपी के प्रत्येक जिले में होगा एक खेलो इंडिया सेंटर: अनुराग ठाकुर

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Anurag Thakur, Anurag Singh Thakur, Minister of Information and Broadcasting, Khelo India University Games
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 05 May 2023

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हाल ही में हमने खेलो इंडिया के 5 वर्ष पूर्ण किए हैं। जिस अभियान को पीएम मोदी ने शुरू किया था वो बहुत तेजी से आगे बढ़ा है। इसके माध्यम से खिलाड़ियों को तलाशने और उन्हें तराशने का काम किया जाता है। निश्चित तौर पर 15 अगस्त 2023 से पहले उत्तर प्रदेश के एक-एक जिले में एक खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना होगी।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लोगो, एंथम, जर्सी, मैस्कॉट और मशाल का अनावरण किया गया। कहा कि जिस तरह सीएम योगी ने यहां खेलों को बढ़ावा दिया है, उम्मीद है कि आने वाले समय में दुनिया में कहीं भी कोई खिलाड़ी मेडल जीतेगा, पोडियम पर राष्ट्रगान बजेगा तो उसमें उत्तर प्रदेश का महत्वपूर्ण योगदान होगा। 

आने वाले समय में उत्तर प्रदेश सबसे अधिक मेडल लाने वाला प्रदेश होगा। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी गेम्स में सबसे ज्यादा खेल और खिलाड़ी प्रतिभाग करने जा रहे हैं। यह दिखाता है कि उत्तर प्रदेश इस खेल का आयोजन करने में सक्षम है और देश भर के खिलाड़ी यहां आने को तैयार हैं। 

कभी यह प्रदेश दंगों के लिए जाना जाता था, लेकिन अब यह प्रदेश दंगल के लिए जाना जाएगा। पहले यह प्रदेश गोलियों के लिए जाना जाता था, अब शूटिंग खेल के लिए जाना जाएगा। भारत सरकार पूरे देश में एक हजार खेलो इंडिया सेंटर बनाने जा रही है। निश्चित तौर पर 15 अगस्त 2023 से पहले उत्तर प्रदेश के एक-एक जिले में एक खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना होगी। 

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मार्गदर्शन में हम एक बड़े खेल आयोजन की मेजबानी करने जा रहे हैं। यह उत्तर प्रदेश के लिए बड़ा अवसर है और उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को और बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी का अवसर मिलेगा।

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 का आयोजन प्रदेश के चार जिलों लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर एवं गौतमबुद्धनगर में और दिल्ली में 25 मई से 3 जून तक किया जाना है। इस आयोजन में 21 खेलों में देश के 200 विश्वविद्यालयों के 4,705 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Anurag Thakur , Anurag Singh Thakur , Minister of Information and Broadcasting , Khelo India University Games

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD