Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें बिट्टू द्वारा सीबीआई धमकी पर वड़िंग बोले - भाजपा उम्मीदवार पहले से ही हताश और पराजित महसूस कर रहे हैं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर से 'आप' उम्मीदवार जगदीप सिंह काका बराड़ के लिए किया प्रचार श्री आनंदपुर साहिब में पर्यटन की अपार संभावनाएं : विजय इंदर सिंगला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरमीत खुड्डियां के लिए किया चुनाव प्रचार हम बांटने की नहीं जोड़ने की राजनीति कर रहे हैं: मीत हेयर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सुनाई किकली-2, किकली कलीर दी बुरी हालत सुखबीर दी शिरोमणी अकाली दल सत्ता में आने पर राजस्थान और हरियाणा के साथ सभी जल बंटवारा समझौते को रदद कर देगा : सुखबीर सिंह बादल अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में भाजपा और आप पर साधा निशाना; पंजाब के लिए असली समाधान का वादा किया एलन चंडीगढ़ के छात्रों ने जूनियर साइंस ओलंपियाड 2024 में रचा इतिहास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से करतारपुर कॉरिडोर खुला जोकि कांग्रेस की गलती के कारण बंद था : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज तपती दोपहर में गुरजीत सिंह औजला ने की दुकानदारों से मुलाकात आप सरकार ने कर्मचारियों की बकाया राशी और 12% डीए का नहीं किया भुगतान - गुरजीत औजला कंग और सिंगला बताएं राहुल और केजरीवाल दोस्त हैं की दुश्मन : डॉ.सुभाष शर्मा गुजरात के विधायक ने मोहाली में बीजेपी उम्मीदवार के लिए प्रचार किया सुनील जाखड़ द्वारा यादविंदर सिंह बुट्टर प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त हरियाणा में प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई बिकाऊ पूर्व विधायक लखनपाल की जुबान मीठी, दिल काला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भारत की संगीत विरासत को दुनिया के मंच पर ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तैयार : डेविड अंगु किसानों को देख गाड़ी से उतरे पूर्व गृह मंत्री अनिल विज आप ने बठिंडा में शिरोमणि अकाली दल और फिरोजपुर में भाजपा को दिया बड़ा झटका सी जी सी झंजेडी कैंपस और अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ रणनीतिक शिक्षा साझेदारी

 

जालंधर उपचुनाव: 'आप की लहर ने विरोधियों की बढ़ाई चिंता

जालंधर के लोगों एक मौका आप को दो, हम दिखाएंगे कि एक लोकसभा सदस्य क्या कर सकता है - मुख्यमंत्री भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 03 May 2023

जालंधर उपचुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है आम आदमी पार्टी का दबदबा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। पार्टी की मजबूत स्थिति ने विपक्षियों की चिंता बढ़ा दी है। पारंपरिक पार्टियों से तंग आ चुके स्थानीय नेता लगातार आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं।

बुधवार को पार्टी को जालंधर में उस समय बड़ी मजबूती मिली जब मान सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित क्षेत्र के व्यवसायी, नेता, पंच-सरपंच सहित दर्जनों स्थानीय नेता मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ आप उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू, पार्टी नेता जगबीर बराड़, राजविंदर कौर थियाड़ा और पंजाब एग्रो एक्सपोर्ट के चेयरमैन मंगल सिंह और अन्य आप नेता मौजूद थे।

इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वालों में क्षेत्र के सफल व्यवसायी और अहलूवालिया फर्नीचर एंड डेकोरेट्स के प्रबंध निदेशक दलजीत सिंह अहलूवालिया प्रमुख थे। डी एस अहलूवालिया एक सफल बिजनेसमैन होने के साथ-साथ कांग्रेस के सक्रिय नेता भी रहे हैं।

इसके अलावा दीप नगर(जालंधर कैंट) के कई परिवार आम आदमी पार्टी श से जुड़े। जिनमें सुरिंदर सिंह मिन्हास (जालंधर ग्रामीण से शिरोमणि अकाली दल के पूर्व सरपंच व उपाध्यक्ष), स्वर्ण चंद (पूर्व सरपंच), विनोद सहोता, धीरज खन्ना, बलजीत सिंह जग्गी, सूबेदार दर्शन सिंह, शेर सिंह परहार, भुला सिंह, बलबीर सिंह, सुखदेव राज, सुच्चा राम, अजय पीवाल, रंजीत सिंह गिल, रोशनी विर्दी आदि प्रमुख हैं।

इसके अलावा सुभना गांव के सरपंच मलकीत सिंह, जो शिरोमणि अकाली दल के सदस्य थे और पिछले 10 वर्षों से गांव का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं एवं गुरदीप सिंह सुभाना व उनका परिवार पार्टी में शामिल हो गया। वहीं गांव फूलीवाल के पंच सुखविंदर सिंह, बंटी खालरा, सौरभ महे, मनोज महे सहित अन्य साथी भी आज आम आदमी पार्टी का हिस्सा बने।

इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में नये साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आप सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर जालंधर की जनता ने पार्टी प्रत्याशी सुशील रिंकू को जिताने का मन बना लिया है और जल्द ही रिंकू की आवाज संसद में गूंजेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें एक मौका दें। हम दिखाएंगे कि एक लोकसभा सदस्य क्या-क्या कर सकता है।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD