Saturday, 30 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्य सचिव अनुराग वर्मा ने नशों की रोकथाम के लिए संबंधित पक्षों को परिणामोन्मुखी कार्य करने के लिए कहा डॉ. एस. पी. सिंह ओबराय के प्रयासों से जंडियाला गुरु के युवक का शव भारत पहुंचा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन का ज़िला मैनेजर विधवा मुलाज़िम से 7000 रुपए की रिश्वत लेता विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में एकजुट प्रयासों पर बल दिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का मंगलवार को 63वां दिन

हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा से प्रदेश की राजनीतिक फिजा पूरी तरह से बदल गई है और जनता ने इनेलो को सत्ता में लाने का मन बना लिया है

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गोहाना , 02 May 2023

इनेलो की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ 63वें दिन में प्रवेश कर गई। इनेलो के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा से प्रदेश की राजनीतिक फिजा पूरी तरह से बदल गई है और जनता ने इनेलो को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। 

साथ ही उन्होंने जोड़ा कि हरियाणा प्रदेश की बर्बादी का कोई जिम्मेदार है तो वह भाजपा-जजपा सरकार है। जजपा ने भाजपा के साथ सरकार बनाकर जनता के साथ धोखा किया है। शराब घोटाले में जिस तरह से भाजपा ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री को जेल भेजा है, ठीक वैसे ही दुष्यंत चौटाला को भी भाजपा जेल में भेजेगी। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा में शराब का महाघोटाला हुआ और भाजपा ने इस पर अपनी रिपोर्ट देने की बजाय खुद ही क्लीन चिट दे डाली।हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और भाजपा पर जोरदार हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा भाजपा के कहने पर बयानबाजी करते हैं और हुड्डा कहते हैं कि वे अकेले चुनाव लड़ने में सक्षम हैं और किसी से समझौता नहीं करेंगे। क्या देश में दो कांग्रेस है, क्योंकि राहुल गांधी पहले ही कह चुके हैं भाजपा के खिलाफ हम सभी मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि वे किसी के पास नहीं जाएंगे और कोई अगर उनके पास आएगा तो हरियाणा के हितों को पहले देखा जाएगा और फिर फैसला किया जाएगा। अभय ने चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री हर रोज कोई न कोई घोषणा करते हैं, लेकिन पूरी नहीं करते हैं। आज प्रदेश के चुने हुए जनप्रतिनिधि आंदोलन करने को मजबूर हैं। 

कर्मचारी, व्यापारी, किसान-कमेरा, युवा, बुजुर्ग सभी वर्ग इस सरकार से दुखी हैं।किसान जहां कुदरत की मार झेल रहे हैं वहीं भाजपा गठबंधन सरकार की अनदेखी के कारण गेहूं मंडियों के बाहर स्कूलों और श्मशान में पड़ा हुआ है। मौसम विभाग ने एक हफ्ते पहले ही बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था लेकिन सरकार द्वारा गेहूं का न तो उठान किया गया और न ही गेहूं को ढकने के पुख्ता इंतजाम किए गए। 

सोमवार को हुई बारिश के कारण 2-3 फुट पानी जमा हो गया और लाखों टन गेहूं उसमे भीग गई। वहीं मंडियों में गेहूं खरीद और 72 घंटे में राशि किसानों के खाते में जमा करने के दावों की पोल भी खुल गई।इनेलो नेता ने खिलाडिय़ों की ओर से दिल्ली के जंतर-मंतर पर दिए जा रहे प्रदर्शन को लेकर कहा कि खिलाड़ी हमारे देश का गौरव हैं। 

उन्होंने खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि खिलाड़ी सभी राजनीतिक दलों और खापों के लोगों से एक दिन हरियाणा बंद करने की अपील करें, जब हरियाणा बंद रहेगा और चारों तरफ से दिल्ली को जाने वाली सप्लाई बंद होगी तब एक दिन में मोदी सरकार को पता चल जाएगा कि इनकी बात अनदेखी करने का क्या परिणाम हो सकता है। 

खेलों और खिलाडिय़ों के हितों को लेकर इनेलो ने हमेशा ही आवाज बुलंद की है। इनेलो के शासनकाल में ही पदक विजेता खिलाडिय़ों के लिए पुरस्कार राशि दिए जाने की योजना लागू की गई थी।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD