Friday, 22 September 2023

 

 

खास खबरें गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर सरकारी फाइलों का निपटान किया दिमाग से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट-जम्मू के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया किश्तवाड़ प्रशासन वरवान महोत्सव-2023 की मेजबानी हेतु तैयार उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने ग्रामीण विकास क्षेत्र के कार्यों, योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अक्तूबर तक कचरे का 100 प्रतिषत पृथक्करण करने पर बल दिया जम्मू-कश्मीर निवेश हेतु सूर्योदय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं : राजीव राय भटनागर रामबन में ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई उपायुक्त विशेष महाजन ने खलैनी ब्लॉक का दौरा किया सरकारी गांधी नगर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त जम्मू ने दिए जांच के आदेश पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल जीसीडब्ल्यू एमए रोड पर विज्ञान कार्यक्रम आयोजित, सौरभ भगत ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में ए. एस. आई. गिरफ्तार विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्चा जाये : बलकार सिंह लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा मगनरेगा के अधीन काम करते मुलाजिमों को ईएसआई के दायरे में लाने के हुक्म उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विकास गतिविधियों, केंद्रीय और केंद्रशासित प्रदेश योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

 

भाजपा गठबंधन लुटेरों का एक गिरोह है जो दोनों हाथों से प्रदेश को लूट रहे हैं: चौ. ओम प्रकाश चौटाला

कहा - अब समय आ गया है जब इन लुटेरों को सत्ता से बाहर कर किसान, कमेरों का राज लाया जाए नहीं तो पूरा प्रदेश बर्बाद हो जाएगा

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 01 May 2023

इनेलो की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ 62वें दिन में प्रवेश कर गई। इनेलो सुप्रीमो चौ. ओम प्रकाश चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा गठबंधन लुटेरों का एक गिरोह है जो दोनों हाथों से प्रदेश को लूट रहे हैं। अब समय आ गया है जब इन लुटेरों को सत्ता से बाहर कर किसान, कमेरों का राज लाया जाए नहीं तो पूरा प्रदेश बर्बाद हो जाएगा। भाजपा गठबंधन सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर दी हैं। 

आज हमारे प्रदेश पर लगभग चार लाख करोड़ का कर्जा चढ़ गया है, लेकिन विकास के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगी है। भाजपा सरकार ने हालत इतनी खराब कर दी है कि कर्जा चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है। अब जो बच्चा पैदा होगा वो अपने उपर कर्ज लेकर पैदा होगा। वे सोमवार को इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा के तहत जिला सोनीपत के विभिन्न गांवों में आयोजित सभाओं को संबोधित कर रहे थे।

चौ. ओमप्रकाश चौटाला ने इनेलो शासन आने पर सबके कल्याण का वादा किया, वहीं मौजूदा भाजपा-जजपा शासन पर जनता के हितों की अनदेखी व तानाशाही तरीके से काम करने के आरोप लगाए और प्रदेशवासियों से सरकार के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जहां सभी धर्मों के लोग आपसी प्रेम भाव से रहते हैं। 

हम अपने तीज-त्योहार, होली-दिवाली, ईद-क्रिसमिस प्रेम-प्यार और भाईचारे से मिलजुल कर मनाते हैं, पर देश का यह दुर्भाग्य रहा है कि कुछ लोग राजनीतिक स्वार्थ के लिए देश को लूटने के लिए आपस में लड़ाने का काम कर रहे हैं।इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा गठबंधन सरकार के इस कुशासन का अंत करने के लिए हम सबको मिल कर चलना पड़ेगा। 

उन्होंने कहा कि जो लोग रास्ता भटक गए थे, गुमराह हो गए थे, बहका लिए गए थे या लालच के वशीभूत होकर सत्ता पक्ष मे चले गए थे आज वो सभी बहुत दुखी और परेशान हैं और दोबारा आपके साथ जुडऩा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा किसी से भी कोई द्वेष या विरोध नहीं है और न ही किसी से व्यक्तिगत या राजनीतिक स्वार्थ है। 

हम तो स्वर्गीय चौ. देवी लाल जी के सपनों को साकार करना चाहते हैं। चौधरी साहब ने जन्म से लेकर आखिरी सांस तक इस बात की लड़ाई लड़ी कि प्रदेश के हर आदमी की मूलभूत जरूरियात जैसे रोजी, रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और स्वास्थ्य का प्रबंध सरकार करे। जो सरकार इन सबका प्रबंध करने में सक्षम न हो उसे सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा परिवर्तन यात्रा को मिल रहे अभूतपूर्व जनसमर्थन से यह तय हो गया है कि हरियाणा की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और 2024 में शत-प्रतिशत इनेलो की सरकार बनेगी। इसके बाद लोगों को सरकार के द्वार पर नहीं आना पड़ेगा बल्कि सरकार लोगों के घर-द्वार पहुंचेगी।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD