Saturday, 23 September 2023

 

 

खास खबरें प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 'अंतर्राष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023' का उद्घाटन किया क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण पर बल दिया जाएगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की निहारिका रायजादा ने भारतीय सिनेमा में किये 10 साल पूरे, मीडिया के साथ ये ख़ास मौका किया सेलिब्रेट अमिका शैल अमेजोन की 'बिल्डर्स' वेब सीरीज में दर्शकों को मोहित करेंगी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ड्यूटी दौरान शहीद हुए पुलिस मुलाजिमों के परिवारों को सहायता राशि के तौर पर तीन करोड़ रुपए के चैक सौंपे पंजाब ने सेवा केंद्र चलाने के लिए अपनाया नया माडल; अगले 5 सालों में होगी 200 करोड़ रुपए की बचत हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा आर्बिट्रेशन और अदालती मामलों की सुचारू ढंग से पैरवी के निर्देश एस. सी. विद्यार्थियों में स्कालरशिप सम्बन्धी जागरूकता पैदा करने के लिए 29 सितम्बर तक ‘’जागरूकता सप्ताह’’ मनाया जायेगा : डॉ. बलजीत कौर पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में ई-कंटेंट/मूक्स विकास हेतु क्षमता निर्माण विषयक दी दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न उपराज्यपाल भारतीय संघ में जम्मू-कश्मीर के शामिल होने के 76 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एयर शो में शामिल हुए आयुक्त सचिव आरडीडी मंदीप कौर ने डोडा का दौरा किया, जिला विकास परिषद से मिले अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्री ने आईआईकेएसटीसी डूसू पंपोर का दौरा किया उपायुक्त राजौरी ने लम्बेड़ी में मदर चाइल्ड केयर हॉस्पिटल के कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया उपायुक्त ने पुंछ जिले में जल जीवन मिशन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जिला विकास आयुक्त विकास कुंडल ने राजौरी जिले में खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सही खाओ अभियान के कार्यान्वयन की समीक्षा की नगर पालिका विजयपुर को मिलेगा नया कार्यालय भवन केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर ही आम आदमी पार्टी में हुआ शामिल : अरुण नारंग जमीन को लेकर कलयुगी बेटे ने मां और बुआ को बुरी तरह पीटा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाडेल व्यू बिल्डिंग का शिलान्यास किया नेवा तकनीक से वैधानिक प्रक्रियाएं आम लोगों तक आसानी के साथ पहुँचेंगी: संधवां

 

कर्नाटक चुनाव: भाजपा के घोषणापत्र में समान नागरिक संहिता, नंदिनी दूध को बढ़ावा देने का वादा

Jagat Prakash Nadda, BJP President, BJP, Bharatiya Janata Party, Karnataka polls, BJP Manifesto Karnataka, Karnataka Assembly Elections
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरू , 01 May 2023

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इसमें समान नागरिक संहिता लागू करने और गरीब परिवार को आधा लीटर नंदिनी दूध और तीन एलपीजी गैस सिलेंडर मुफ्त देने का वादा किया गया है। 

भगवा पार्टी ने इसे प्रजा प्राणलाइक (लोगों का घोषणापत्र) कहा। नड्डा ने पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा, केंद्रीय खान, कोयला और संसदीय मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी, कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिनकुमार कटील और अन्य की उपस्थिति में घोषणापत्र जारी किया।

पार्टी ने उगादी, गणेश चतुर्थी और दिवाली के दौरान बीपीएल कार्ड धारकों के लिए मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने का आश्वासन दिया है।भाजपा ने पोषण योजना के तहत बीपीएल परिवारों को आधा लीटर नंदिनी दूध मुफ्त देने का वादा किया है। इसने 'अटल आहार केंद्र' के नाम पर नगर निगम की सीमा में कैंटीन का भी प्रस्ताव दिया है।

घोषणापत्र में सरकारी स्कूलों के मानकीकरण की बात भी कही गई है।पार्टी ने शहरी इलाकों में पांच लाख और ग्रामीण इलाकों में दस लाख घर बनाने का प्रस्ताव रखा है। राशन की दुकानों पर पांच किलो चावल के साथ पांच किलो सिरीधान्य भी बांटा जाएगा।मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने हुबली में संवाददाताओं से कहा, घोषणापत्र के लिए सभी 224 निर्वाचन क्षेत्रों से लोगों की राय ली गई है।

उन्होंने कहा, घोषणापत्र तैयार करने के लिए विशेषज्ञों की राय भी ली गई है। यह एक जन-समर्थक घोषणापत्र है। यह प्रजा प्राण जैसा होने वाला है। हम यथार्थवादी रूप से जो संभव है, उसे करने पर ध्यान केंद्रित करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Tags: Jagat Prakash Nadda , BJP President , BJP , Bharatiya Janata Party , Karnataka polls , BJP Manifesto Karnataka , Karnataka Assembly Elections

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD