Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का शनिवार को 60वां दिन

समय के इस बदलाव के दौर में इनेलो ही नया इतिहास रचेगी: अभय सिंह चौटाला

Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोनीपत , 29 Apr 2023

इनेलो की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ 60वें दिन में प्रवेश कर गई। इनेलो की हरियाणा परिवर्तन पदयात्रा प्रदेश की राजनीति में हर दिन एक नया कीर्तिमान स्थापित करती जा रही है। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की अगुवाई में चल रही इस पदयात्रा का कारवां हर दिन बढ़ता जा रहा है। 

इसके अलावा लोग भाजपा, जजपा व कांग्रेस पार्टियों को छोडक़र इनेलो का दामन थाम रहे हैं। इसी कड़ी में जिला सोनीपत के गांव गुमड़ के सरपंच चौ. रविंद्र पहल एवं गोहाना विधानसभा के गांव माहरा में डा. संतोष माहरा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ इनेलो में शामिल हुए।

इन सभी का अभय चौटाला ने स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार इनेलो में लोग शामिल हो रहे हैं, उससे ये बात तय है कि अब वक्त बदल गया है और समय के इस बदलाव के दौर में इनेलो ही नया इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा से उन्हें न केवल लोगों के बीच रहने का मौका मिल रहा है बल्कि इस बात की खुशी भी है कि लोगों के लगाव और समर्थन से इनेलो पहले की तुलना में बेहद मजबूत हो रही है। 

पदयात्रा को लेकर हर वर्ग में उत्साह है और पार्टी का हर कार्यकर्ता नए जोश के साथ मैदान में है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में उनके मान-सम्मान को बरकरार रखा जाएगा क्योंकि इनेलो ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाता है। 

पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत का ही परिणाम है कि आज इनेलो पदयात्रा के दौरान एक मजबूत और विशाल कारवां के साथ आगे बढ़ रही है।इनेलो नेता ने प्रदेश की गठबंधन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हरियाणा विकास की ओर नहीं बल्कि विनाश के रास्ते पर है। 

गठबंधन नेताओं ने प्रदेश को लूट लिया है और आम आदमी पर कर्ज का बोझ लाद दिया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही, कामगार काम की तलाश में दर दर भटक रहे हैं, प्रदेश की सडक़ों की हालत खस्ता है तो गांवों में लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं, किसानों की उपज को खरीदा नहीं जा रहा है और जिनकी उपज बिक चुकी है तो उन्हें कीमत अदा नहीं की जा रही। 

बावजूद इसके ये लोग झूठ और भ्रम का जाल फैलाकर लोगों को फांसने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब समय बदल गया है और लोग महज चुनावों का इंतजार कर रहे हैं। इन चुनावों में जहां प्रदेश से भाजपा-जजपा की सरकार का सफाया तय है वहीं देश में भी नई सरकार बनेगी।  

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD